कॉमनवेल्थ गेम्स में दो मेडल पक्के! बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचे अंकुश और प्रीति, गोल्ड के लिए करेंगे मुकाबला

Ankush Panghal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को भारत के अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में कनाडा के जोशुआ ओफोरी को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ अंकुश ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है और अब उनकी नजर गोल्ड मेडल पर है।

पूरे मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन गति, सटीक पंच और शानदार बचाव का प्रदर्शन किया। उनकी इस जीत से कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पदकों की संख्या भी बढ़ी है। भारतीय दल अब अलग-अलग खेलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और पदक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। अंकुश पंघाल ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। पहले राउंड में उन्होंने साफ और सटीक पंच लगाए, जिससे सभी पांचों जजों ने राउंड उनके पक्ष में दिया।

Ankush Panghal

दूसरे राउंड में कनाडा के जोशुआ ओफोरी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन अंकुश ने शानदार खेल जारी रखा। इस दौरान ओफोरी को सिर के पीछे पंच मारने पर एक अंक भी गंवाना पड़ा। दूसरा राउंड भी अंकुश ने 5-0 से अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: Rishikanta Singh Caste: किस जाति से आते हैं ऋषिकांत सिंह? कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता भारत के लिए दूसरा मेडल

तीसरे राउंड में भी नहीं छोड़ा मौका

आखिरी राउंड में ओफोरी ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन अंकुश ने धैर्य बनाए रखा। उन्होंने मजबूत बचाव के साथ अहम पंच लगाए और सर्वसम्मत फैसले से मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति पवार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को हराकर फाइनल में जगह बनाई। उनकी जीत से भारत की गोल्ड मेडल की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

भारत के खाते में अब तक 17 पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 17 पदक जीत चुका है। इनमें 3 स्वर्ण, 9 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक मीराबाई चानू (महिला 48 किग्रा भारोत्तोलन), शर्मिला धनकर (महिला शॉटपुट F57) और दिलीप गावित (पुरुष 100 मीटर T47) ने जीते हैं। वहीं कई अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी रजत और कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अब अंकुश पंघाल और प्रीति पवार के फाइनल मुकाबलों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें: क्या कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड मेडल सच में सोने का होता है? जानिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल की पूरी सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+