क्या कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड मेडल सच में सोने का होता है? जानिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल की पूरी सच्चाई

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में जब भी भारत को गोल्ड या अन्य कोई मेडल मिलता है, तो ख़ुशी से जश्न मनाया जाता है और होना भी चाहिए। इन सबके बीच एक बड़ा सवाल यह है कि क्या विनर बनने के बाद मिलने वाला मेडल शुद्ध सोने या चांदी का ही बना होता है? लोगों को शायद इसकी जानकारी भी नहीं होगी।

गेम्स में दिया जाने वाले गोल्ड मेडल पूरी तरह से सोने का नहीं होता है। इसके ऊपर सोने की सिर्फ एक परत चढ़ाई जाती है। पॉलिश होने से यह सोने की तरह एकदम पीला ही नजर आता है लेकिन असली सोना नहीं होता है। अंदर से इसको चांदी से ही बनाया जाता है।

Commonwealth Games 2026

जहां तक सिल्वर मेडल की बात है, यह यह चांदी का बना होता है, 100 फीसदी चांदी तो इसमें भी नहीं होती। दूसरी ओर ब्रॉन्ज मेडल तांबे और टिन जैसी धातुओं के मिश्रण से तैयार किया जाता है। आयोजन करने वाले देश के अनुसार मेडल का डिजाइन और धातुओं का अनुपात थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन मूल बात यही रहती है कि गोल्ड मेडल में कोई खरा सोना नहीं होता है।

ओलंपिक गेम्स में क्या होता है

अगर आप सोचते हैं कि ओलंपिक गेम्स तो वर्ल्ड में सबसे बड़े गेम्स होते हैं और वहां तो गोल्ड मेडल में पूरा सोना ही होता होगा, तो आप गलत सोचते हैं। ऐसा वहां भी नहीं होता है। ओलंपिक गेम्स में भी कॉमनवेल्थ वाली परंपरा अपनाई जाती है। ठोस सोने के मेडल देने का समय तो सालों पहले चला गया था।

कब दिए गए अंतिम बार सोने के मेडल?

100 से भी ज्यादा साल पहले 1912 के ओलंपिक गेम्स में ठोस सोने के मेडल दिए गए थे। स्टॉकहोम में हुए इन खेलों के बाद सोने का मेडल एक इतिहास बन गया। लागत की वजह से सोने के मेडल बनाने बंद कर दिए गए और चांदी के मेडल पर परत चढ़ाकर इसे गोल्ड मेडल में इस्तेमाल किया जाने लगा।

गोल्ड मेडल जीतना ही बड़ी बात

हालांकि बात असली सोने या चांदी की नहीं है। गोल्ड मेडल जीतना ही एक बड़ी बात होती है। ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हर खिलाड़ी का होता है। इसमें जीत दर्ज करने वालों की ख़ुशी अलग स्तर की होती है और देश के लोग भी ख़ुशी से झूम जाते हैं, जो सोने की कीमत से भी ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+