Rishikanta Singh Caste: किस जाति से आते हैं ऋषिकांत सिंह? कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता भारत के लिए दूसरा मेडल

Rishikanta Singh: कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन भारत को दूसरा मेडल हासिल हुआ है। झंडू कुमार के बाद अब ऋषिकांत सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत की संख्या दो तक पहुंचा दी है। ऋषिकांत ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर जीतकर तहलका मचा दिया है, वह दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरे थे।

स्नैच में तो उन्होंने कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बना दिया, उन्होंने 121 किलो वजन उठाते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। अपने तीन प्रयासों में उन्होंने 116, 119 और 121 भार उठाया। उनकी टक्कर मलेशियाई खिलाड़ी से थी। मलेशिया के बिन कासदान मोहम्मद अनिक ने गोल्ड जीता।

Rishikanta Singh

ऋषिकांत क्लीन एंड जर्क में मलेशियाई वेटलिफ्टर से पीछे रह गए थे। ऋषिकांत ने कुल 264 किलोग्राम भार उठाया, इसमें स्नैच का 121 किलो और क्लीन एंड जर्क का 143 किलोग्राम था। फाइनल शुरू होने से पहले ही उनसे एक मेडल की उम्मीद की जा रही थी।

कहां से आते हैं ऋषिकांत?

ऋषिकांत सिंह चनाम्बम का जन्म मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले के नगैरांगबाम माखा मानिंग लेइकाई में हुआ था। उत्तर-पूर्व भारत का यह इलाका अपनी समृद्ध संस्कृति और खेल प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। यहीं पले-बढ़े ऋषिकांत ने शुरुआती दिनों से ही खेलों में रुचि दिखाई और कड़ी मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए।

किस जाति और समुदाय के हैं ऋषिकांत?

ऋषिकांत सिंह चनाम्बम मेइती समुदाय से संबंध रखते हैं, जो मणिपुर का प्रमुख और सबसे बड़ा समुदाय माना जाता है। उनके नाम में शामिल पारंपरिक उपनाम चनाम्बम और सिंह भी मेइती समाज की पहचान माने जाते हैं।

ऋषिकांत सिंह की कुछ उपलब्धियां इस प्रकार हैं

ऋषिकांत ने वेटलिफ्टिंग में कई पदक अपने नाम किए हैं। साल 2025 में उन्होंने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उनका नेशनल रिकॉर्ड 271 किलोग्राम है। जो उनका पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड है। इसे अलावा उन्होंने स्नेच में नेशनल रिकॉर्ड 124 किलोग्राम के साथ बनाया था।

उसका फायदा आज कॉमनवेल्थ गेम्स में मिला और उन्होंने 121 किलोग्राम उठाकर इवेंट का बेस्ट रिकॉर्ड हासिल कर लिया। कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2019 में भी ऋषिकांत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+