Churu Lok Sabha Result: चुरू से देवेन्द्र झाझड़िया या राहुल कस्वां? कौन चल रहा आगे, किसकी थमी सांसें
Churu Lok Sabha Result: लोकसभा चुनावों के दौरान राजस्थान की चुरू सीट काफी चर्चा में रही है। दो बार वहां से सांसद रहे राहुल कस्वां की टिकट काटकर जैवेलिन पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट देवेन्द्र झाझड़िया को टिकट दिया गया। इसके बड़ा कस्वां को कांग्रेस ने साधा और टिकट देकर मैदान पर उतार दिया।
चूरू सीट की मतगणना में कुछ राउंड की काउंटिंग के बाद देवेन्द्र झाझड़िया पिछड़ गए और राहुल कस्वां को बढ़त दिखी है। रह 45000 से भी ज्यादा मतों से आगे चल रहे थे। यह सीट भाजपा के दिग्गज नेता राजेन्द्र राठौड़ के लिए भी काफी मायने रखती है।

चुनाव प्रचार के दौरान राहुल कस्वां ने इस सीट पर खुद का टिकट कटने के बाद राजेन्द्र राठौड़ को जिम्मेदार बताया। प्रचार में वह सिर्फ राठौड़ का ही नाम लेते रहे ताकि वोटों का ध्रुवीकरण हो और जाट समाज के वोट एकतरफा उनके पक्ष में जाए। काफी हद तक कस्वां ऐसा करने में सफल भी रहे हैं।
चूरू सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता जाट समाज से ही आते हैं। उनके बाद अन्य जातियों का नम्बर आता है। देखना होगा कि आगे चल रहे कस्वां अगले राउंड्स की गिनती में कहाँ पहुँचते हैं। चुरू लोकसभा में सिर्फ रतनगढ़ एक ऐसी विधानसभा रही है जहाँ झाझड़िया को लीड मिली है। नोहर, भादरा, सादुलपुर, तारानगर, चुरू, सरदारशहर, सुजानगढ़ आदि विधानसभा क्षेत्रों से कस्वां आगे हैं।
चुरू लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ रही है और कस्वां परिवार ही यहाँ से लगातार जीत दर्ज करता आया है। राहुल कस्वां से पहले उनके पिता रामसिंह कस्वां यहाँ से चार बार सासंद बने थे। इसके बाद राहुल कस्वां ने दो बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। इस बार राहुल कस्वां टिकट कटने से नाराज होकर कांग्रेस के पाले में चले गए। देवेन्द्र झाझड़िया भी चुरू के सादुलपुर क्षेत्र से ही आते हैं, वह अपना पहला चुनाव लड़ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications