Chess World Cup: प्रगनानंद का टूटा सपना, फाइनल जीतकर कार्लसन बने चैम्पियन

Chess World Cup 2023: चेस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय ग्रैंड मास्टर प्रगनानंद का सपना टूट गया। टाई ब्रेकर तक गए इस मुकाबले में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने 1-0 से जीत दर्ज कर ली। प्रगनानंद ने कार्लसन को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंततः उनको उपविजेता के रूप में अभियान समाप्त करना पड़ा।

टाई ब्रेकर के पहले गेम में प्रगनानंद सफेद चेस पीसेस के साथ खेल रहे थे। कार्लसन ने काले पीसेस के साथ खेलते हुए प्रगनानंद को पहले राउंड में हरा दिया। इस तरह कार्लसन ने लीड हासिल कर ली। दूसरा राउंड ड्रॉ हो गया और कार्लसन मैच जीतकर चैम्पियन बन गए।

praggnanandhaa

18 साल के प्रगनानंद और कार्लसन के बीच पिछले तीन दिनों से टक्कर देखने को मिल रही थी। फाइनल मैच के पहले दिन दोनों के बीच शुरुआती गेम खेला गया था। इस गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच 35 मूव चले थे। इसके बाद मुकाबला ड्रॉ समाप्त हो गया था।

दूसरे दिन यानी बुधवार को दोनों एक बार फिर से आमने सामने थे। इस बार 30 मूव चलने के बाद आपसी सहमति से मुकाबला ड्रॉ मान लिया गया था। एक घंटे में ही मुकाबला ड्रॉ हो गया था। इसके बाद टाई ब्रेकर की बारी आई। सेमीफाइनल में प्रगनानंद ने फैबियाना कारुआनो को टाई ब्रेकर में ही हराया था।

कार्लसन के पास लम्बा अनुभव है। उन्होंने चेस वर्ल्ड चैम्पियनशिप का खिताब पांच बार जीता है। ऐसे में प्रगनानंद के लिए मुकाबला आसान नहीं था लेकिन उन्होंने फाइनल के दो दोनों ड्रॉ खेले। इसके बाद टाई ब्रेकर में भी एक ड्रॉ खेला लेकिन कार्लसन 1-0 की बढ़त के कारण जीत गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+