Chess World Cup: प्रगनानंद के खेल के पीएम मोदी हुए मुरीद, ग्रैंड मास्टर को कही यह बात

PM Modi reaction on Praggnanandhaa: चेस वर्ल्ड कप में भारतीय ग्रैंड मास्टर आर प्रगनानंद को नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी को टाई ब्रेकर में पराजय का सामना करना पड़ा। 18 वर्ष के प्रगनानंद की उपलब्धि को हर किसी ने सराहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि प्रगनानंद के उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए हमें गर्व है। पीएम मोदी ने लिखा कि प्रगनानंद ने असाधारण कौशल का परिचय दिया है और फाइनल में कार्लसन को कड़ी टक्कर दी। प्रगनानंद की छोटी उपलब्धि नहीं है। उनको आगामी टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएँ।

Praggnanandhaa

फाइनल मैच के बाद भारतीय ग्रैंड मास्टर ने कहा कि मैं कुछ भी फील नहीं कर रहा था, एकदम शांत था। मैं सिर्फ अपना बेस्ट देना चाहता था। मैं और अच्छा कर सकता था लेकिन ठीक है। गौरतलब है कि प्रगनानंद ने 18 साल की उम्र में चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया।

कार्लसन वर्ल्ड कप नम्बर एक चेस खिलाड़ी हैं। उनके अनुभव के सामने प्रगनानंद काफी युवा थे लेकिन उन्होंने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देते हुए मुकाबला टाई बरकर तक पहुंचा दिया था। अंत में टाई ब्रेकर में उनको 1-0 से हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि 32 साल के कार्लसन ने चेस वर्ल्ड चैम्पियनशिप का खिताब पांच बार जीता है। कार्लसन चेस की दुनिया में एक बड़ा नाम है लेकिन प्रगनानंद ने उनको भी हैरान कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+