कैबिनेट ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए बोली लगाने को दी मंज़ूरी, खेल मंत्रालय ने पेश किया था प्रस्ताव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी के लिए भारत की बोली लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा पेश किया गया था।
मंत्रिमंडल ने यह भी स्वीकृति दी है कि यदि भारत की बोली सफल होती है, तो सरकार द्वारा होस्ट कोलैबोरेशन एग्रीमेंट (HCA) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों से आवश्यक गारंटी ली जाएगी और गुजरात सरकार को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ताकि खेलों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

अगर कॉमनवेल्थ गेम्स भारत को मिलते हैं, तो पिछले 20 साल में दूसरी बार मेजबानी होगी। इससे पहले भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन साल 2010 में दिल्ली में किया गया था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में 72 देशों के एथलीट हिस्सा लेंगे। इस बड़े आयोजन के दौरान हज़ारों खिलाड़ी, कोच, तकनीकी अधिकारी, पर्यटक और मीडिया प्रतिनिधि आएंगे, इससे देश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय उद्योगों को फायदा होगा।
अहमदाबाद को आयोजन के लिए आदर्श वेन्यू माना जा रहा है, जहां आयोजन की सुविधाएं हैं। इसके अलावा कुछ सुविधाओं का निर्माण भी किया जाएगा। अब देखना होगा कि भारत की बोली सफल होने पर मेजबानी मिलती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications