Asian Games 2023 Winner List: भारत के लिए आज किसने जीता गोल्ड, क्या है तालिका में स्थिति

Aaj ka match kaun jita Asian Games 2023: एशियाई खेलों में आज भारतीय टीम ने तीन गोल्ड हासिल किये। तीरंदाजी में भारत का दबदबा देखने को मिला। महिला और पुरुष टीमों ने कंपाउंड इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत के पास अब 21 गोल्ड सहित कुल 86 मेडल हो गए हैं। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है।

तीरंदाजी: महिला कंपाउंड टीम ने इसमें गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए ज्योति वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने मुकाबले में भाग लिया। चीनी ताइपे को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पुरुष तीरंदाजी में भारत को गोल्ड मिला। ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा, प्रथमेश जावकर की टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया।

Asian Games 2023 Winners

बैडमिंटन: महिला सिंगल्स में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। भारतीय खिलाड़ी पीवी सिन्धु को हार का सामना करना पड़ा। सिन्धु को चीन की बिंगजियाओ के खिलाफ पराजय मिली। एच एस प्रणय ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का कर दिया।

कबड्डी: पुरुष कबड्डी टीम को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। भारतीय टीम ने जापान को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह हासिल कर ली। भारत ने विपक्षी टीम को 56-28 के अंतर से शिकस्त दी। टीम इंडिया का मेडल पक्का हो गया।

स्कॉश: यहाँ भारत का दबदबा रहा। मिक्स्ड डबल्स में दीपिका और सौरव ने गोल्ड मेडल हासिल किया। भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी को हराया। पुरुष सिंगल में सौरव घोषाल को सिल्वर मेडल मिला। फाइनल में वह मलेशिया के इयान योव से पराजित हो गए।

हॉकी: महिला हॉकी में भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा। चीन के खिलाफ भारत को सेमीफाइनल में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।

बॉक्सिंग: महिला बॉक्सिंग 53 किलोग्राम में भारत की अंतिम पंघाल ने ब्रोंज मेडल हासिल किया।उनके सामने मंगोलिया की मुक्केबाज थीं।

चेस: राउंड 7 में भारतीय पुरुष टीम ने जीत हासिल की। भारत के सामने वियतनाम की टीम थी। महिला टीम जीत नहीं सकी लेकिन ड्रॉ खेला, सामने कजाकस्तान की टीम थी।

रेसलिंग: भारत को मेडल से हाथ धोना पड़ा। 57 किलोग्राम महिला रेसलिंग में भारत की मानसी को उज्बेकिस्तान की रेसलर के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा। यह ब्रोंज मेडल मुकाबला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+