Asian Games 2023, Live Updates Day 13: एशियन गेम्स में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। हॉकी में भारतीय टीम ने जापान को बुरी तरह हराते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसके अलावा रेसलिंग में भारत को कुछ मेडल मिले।
भारतीय दल ने अब तक 22 गोल्ड, 34 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल की संख्या 95 हो गई है। आज 13वें दिन पहला ब्रॉन्ज मेडल विमेंस रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता। इसके बाद दूसरा ब्रॉन्ज मेंस सिंगल्स बैडमिंटन में एचएस प्रणॉय ने जीता। इसके बाद तीसरा ब्रॉन्ज सेपक टकरा में मिला, और इसके बाद सिल्वर मेडल इंडिया मेंस रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता। पदक तालिका में भारत का चौथा स्थान है।
LIVE Feed
Oct 06, 2023, 7:29 PM IST
आज के इवेंट समाप्त
आज के सभी इवेंट समाप्त हो गए हैं, भारत को कल और पदक मिलेंगे, 100 मेडल्स तो पक्के हो गए हैं
Oct 06, 2023, 7:14 PM IST
सात्विक-चिराग फाइनल में
मेंस डबल्स बैडमिंटन में सात्विक और चिराग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली, दोनों ने मलेशियाई जोड़ी को हरा दिया
Oct 06, 2023, 6:00 PM IST
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जल्द ही मेंस डबल्स के सेमीफाइनल मैच में खेलेंगे
Oct 06, 2023, 5:31 PM IST
हॉकी में गोल्ड मेडल
हॉकी के फाइनल मुकाबले में भारत ने गोल्ड मेडल हासिल किया है, जापान को भारत ने 5-1 से हराकर पदक पर कब्जा जमा लिया, एशियाई खेलों में भारत ने पुरुष हॉकी में चौथी बार गोल्ड मेडल जीता है, भारत ने पेरिस ओलंपिक में भी जगह बना ली है
Oct 06, 2023, 5:21 PM IST
बजरंग पूनिया ब्रोंज मेडल में हारे
बजरंग पूनिया के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं, सेमीफाइनल में हार के बाद अब वह ब्रोंज मेडल मैच में भी हारे, उनको जापान के यामागुची ने हराया
Oct 06, 2023, 5:01 PM IST
हॉकी
हाफ टाइम तक भारत ने हॉकी में धमाका किया है, जापान के खिलाफ मुकाबले में भारत 1-0 से आगे
Oct 06, 2023, 4:41 PM IST
एक और ब्रोंज
अमन ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में जीत दर्ज की, उनके सामने चीन का रेसलर था
Oct 06, 2023, 4:21 PM IST
चेस के महिला वर्ग में हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री भास्कर ने अपने-अपने मैच जीते हैं।
Oct 06, 2023, 4:10 PM IST
फ्रीस्टाइल रेसलिंग में ब्रोंज
भारत की किरण ने 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग में ब्रोंज मेडल जीता, उन्होंने मंगोलिया की अरिउंजरगल को पराजित कर दिया
Oct 06, 2023, 3:36 PM IST
76 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल में भारत को मेडल मिलने की उम्मीद की जा सकती है, किरण भारत के लिए ब्रोंज मेडल मैच में खेलेंगी
Oct 06, 2023, 3:06 PM IST
पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में हरा दिया है, इसके साथ ही पाक टीम बाहर हो गई और भारत के खिलाफ अफगानिस्तान खेलेगी फाइनल
Oct 06, 2023, 2:57 PM IST
महिला फ्रीस्टाइल में ब्रोंज
भारत की सोनम ने 62 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग में ब्रोंज मेडल जीता है, उन्होंने चीनी रेसलर को पछाड़ दिया
Oct 06, 2023, 2:27 PM IST
भारत ने सेपक टाकरा में जीता ब्रॉन्ज
भारत ने सेपक टाकरा में कांस्य पदक जीत लिया है। महिला रेगु टीम ने यह मेडल जीता है।
Oct 06, 2023, 2:24 PM IST
इंडिया मेंस रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर
एशियन गेम्स में भारत की तीरंदाजी मेंस रिकर्व टीम ने सिल्वर मेडल जीत लिया है।
Oct 06, 2023, 2:21 PM IST
भारतीय कबड्डी टीम ने फाइनल में बनाई जगह
भारतीय कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ भारत ने अपना एक मेडल पक्का कर लिया है।
Oct 06, 2023, 2:19 PM IST
कबड्डी मैच में जीत
एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने कबड्डी मैच में पाकिस्तान को हराने का कारनामा किया है।
Oct 06, 2023, 12:21 PM IST
मेंस सिंगल्स बैडमिंटन में प्रणॉय एचएस ने जीता ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स 2023 में मेंस सिंगल्स बैडमिंटन में प्रणॉय एचएस ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
Oct 06, 2023, 11:34 AM IST
पाक के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
एशियन गेम्स में सेमीफाइनल का दूसरा मैच पाकिस्तान वर्सेस अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है, मैच जीतने वाली टीम का फाइनल में भारत से मुकाबला होगा।
Oct 06, 2023, 11:19 AM IST
मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा में बजरंग पुनिया हारे
सेमीफाइनल में बजरंग पुनिया के हाथ निराशा लगी है, मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा सेमीफाइनल मुकाबले में पुनिया ईरान के अमौजादखाली रहमान से 8-1 से हार गए हैं।
Oct 06, 2023, 9:57 AM IST
मेंस फ्रीस्टाइल में बजरंग पुनिया का शानदार प्रदर्शन
पहलवान बजरंग पुनिया ने अपने पहले मुकाबले में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर फिलीपींस के रोनिल टुबोग को 10-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही बजरंग पुनिया मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
Oct 06, 2023, 9:52 AM IST
बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब गोल्ड मेडल के लिए 7 अक्टूबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान या फिर अफगानिस्तान से होगा।
Oct 06, 2023, 9:49 AM IST
विमेंस रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
एशियन गेम्स के 13वें दिन की शुरुआत भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ की है। विमेंस रिकर्व तीरंदाजी में अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर ने ये पदक जीता है।
Oct 06, 2023, 8:39 AM IST
शून्य पर आउट हुए यशस्वी जायसवाल
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की शुरुआत काफी खराब रही है। ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल शून्य पर आउट हो गए हैं।
Oct 06, 2023, 8:34 AM IST
बांग्लादेश ने भारत को दिया 97 रन का लक्ष्य
बांग्लादेश की पारी 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 96 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से साई किशोर और अन्य स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की। भारत को फाइनल यानी स्वर्ण पदक मैच के लिए क्वालीफाई करने के लिए 120 गेंदों में जीत के लिए 97 रनों की जरूरत है।
Oct 06, 2023, 8:00 AM IST
बांग्लादेश को आठवां झटका
बांग्लादेश को आठवां झटका मृत्युंजय चौधरी के रूप में लगा है। मृत्युंजय चौधरी 4 रन बनाकर आउट हो गए।
Oct 06, 2023, 7:49 AM IST
बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा
भारतीय गेंदबाज साई किशोर ने 58 के स्कोर पर अपने खाते में तीन विकेट जोड़ लिए हैं। किशोर ने अफीफ हुसैन (7) को शिवम दुबे के हाथों कैच आउट करा दिया
Oct 06, 2023, 7:37 AM IST
साई किशोर ने शहादत हुसैन को किया आउट
भारत को साई किशोर ने शहादत हुसैन के रूप में पांचवीं सफलता दिलाई है। हुसैन 5 रन बनाकर आउट हो गए।
Oct 06, 2023, 7:31 AM IST
बांग्लादेश को लगा चौथा झटका
बांग्लादेश को चौथा झटका 36 रन के स्कोर पर रहा है। तिलक वर्मा ने उन्हें गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराकर 23 रन पर पवेलियन भेज दिया है।
Oct 06, 2023, 7:18 AM IST
बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका
भारतीय घातक गेंदबाजी के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश को तीसरा झटका जाकिर हसन के रूप में लगा है, जोकि शून्य पर आउट हुए।
Oct 06, 2023, 7:16 AM IST
एक रन बनाकर आउट हुए कप्तान सैफ हसन
बांग्लादेश को दूसरा झटका कप्तान सैफ हसन के रूप में लगा है। कप्तान मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
READ MORE
6:49 AM, 6 Oct
भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला
क्रिकेट में भारतीय पुरुष टीम का सामना सेमीफाइनल में बांग्लादेश से हो रहा है। भारतीय कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अर्शदीप सिंह
6:58 AM, 6 Oct
बांग्लादेश की पारी शुरू
अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की, जबकि इमोन और जॉय बांग्लादेश के लिए बल्ले से पारी की शुरुआत करने आए हैं।
7:05 AM, 6 Oct
चार ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 18 रन
चार ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 18 रन है। फिलहाल, परवेज हुसैन एमोन (11) और महमूदुल हसन जॉय (5) क्रीज पर मौजूद हैं।
7:09 AM, 6 Oct
बांग्लादेश को महमूदुल हसन जॉय के रूप में पहला झटका
बांग्लादेश को महमूदुल हसन जॉय (5) के रूप में पहला झटका लगा है। हसन को साई किशोर ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट करा दिया है।
7:16 AM, 6 Oct
एक रन बनाकर आउट हुए कप्तान सैफ हसन
बांग्लादेश को दूसरा झटका कप्तान सैफ हसन के रूप में लगा है। कप्तान मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
7:18 AM, 6 Oct
बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका
भारतीय घातक गेंदबाजी के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश को तीसरा झटका जाकिर हसन के रूप में लगा है, जोकि शून्य पर आउट हुए।
7:31 AM, 6 Oct
बांग्लादेश को लगा चौथा झटका
बांग्लादेश को चौथा झटका 36 रन के स्कोर पर रहा है। तिलक वर्मा ने उन्हें गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराकर 23 रन पर पवेलियन भेज दिया है।
7:37 AM, 6 Oct
साई किशोर ने शहादत हुसैन को किया आउट
भारत को साई किशोर ने शहादत हुसैन के रूप में पांचवीं सफलता दिलाई है। हुसैन 5 रन बनाकर आउट हो गए।
7:49 AM, 6 Oct
बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा
भारतीय गेंदबाज साई किशोर ने 58 के स्कोर पर अपने खाते में तीन विकेट जोड़ लिए हैं। किशोर ने अफीफ हुसैन (7) को शिवम दुबे के हाथों कैच आउट करा दिया
8:00 AM, 6 Oct
बांग्लादेश को आठवां झटका
बांग्लादेश को आठवां झटका मृत्युंजय चौधरी के रूप में लगा है। मृत्युंजय चौधरी 4 रन बनाकर आउट हो गए।
8:34 AM, 6 Oct
बांग्लादेश ने भारत को दिया 97 रन का लक्ष्य
बांग्लादेश की पारी 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 96 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से साई किशोर और अन्य स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की। भारत को फाइनल यानी स्वर्ण पदक मैच के लिए क्वालीफाई करने के लिए 120 गेंदों में जीत के लिए 97 रनों की जरूरत है।
8:39 AM, 6 Oct
शून्य पर आउट हुए यशस्वी जायसवाल
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की शुरुआत काफी खराब रही है। ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल शून्य पर आउट हो गए हैं।
9:49 AM, 6 Oct
विमेंस रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
एशियन गेम्स के 13वें दिन की शुरुआत भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ की है। विमेंस रिकर्व तीरंदाजी में अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर ने ये पदक जीता है।
9:52 AM, 6 Oct
बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब गोल्ड मेडल के लिए 7 अक्टूबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान या फिर अफगानिस्तान से होगा।
9:57 AM, 6 Oct
मेंस फ्रीस्टाइल में बजरंग पुनिया का शानदार प्रदर्शन
पहलवान बजरंग पुनिया ने अपने पहले मुकाबले में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर फिलीपींस के रोनिल टुबोग को 10-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही बजरंग पुनिया मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
11:19 AM, 6 Oct
मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा में बजरंग पुनिया हारे
सेमीफाइनल में बजरंग पुनिया के हाथ निराशा लगी है, मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा सेमीफाइनल मुकाबले में पुनिया ईरान के अमौजादखाली रहमान से 8-1 से हार गए हैं।
11:34 AM, 6 Oct
पाक के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
एशियन गेम्स में सेमीफाइनल का दूसरा मैच पाकिस्तान वर्सेस अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है, मैच जीतने वाली टीम का फाइनल में भारत से मुकाबला होगा।
12:21 PM, 6 Oct
मेंस सिंगल्स बैडमिंटन में प्रणॉय एचएस ने जीता ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स 2023 में मेंस सिंगल्स बैडमिंटन में प्रणॉय एचएस ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
2:19 PM, 6 Oct
कबड्डी मैच में जीत
एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने कबड्डी मैच में पाकिस्तान को हराने का कारनामा किया है।
2:21 PM, 6 Oct
भारतीय कबड्डी टीम ने फाइनल में बनाई जगह
भारतीय कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ भारत ने अपना एक मेडल पक्का कर लिया है।
2:24 PM, 6 Oct
इंडिया मेंस रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर
एशियन गेम्स में भारत की तीरंदाजी मेंस रिकर्व टीम ने सिल्वर मेडल जीत लिया है।
2:27 PM, 6 Oct
भारत ने सेपक टाकरा में जीता ब्रॉन्ज
भारत ने सेपक टाकरा में कांस्य पदक जीत लिया है। महिला रेगु टीम ने यह मेडल जीता है।
2:57 PM, 6 Oct
महिला फ्रीस्टाइल में ब्रोंज
भारत की सोनम ने 62 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग में ब्रोंज मेडल जीता है, उन्होंने चीनी रेसलर को पछाड़ दिया
3:06 PM, 6 Oct
पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में हरा दिया है, इसके साथ ही पाक टीम बाहर हो गई और भारत के खिलाफ अफगानिस्तान खेलेगी फाइनल
3:36 PM, 6 Oct
76 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल में भारत को मेडल मिलने की उम्मीद की जा सकती है, किरण भारत के लिए ब्रोंज मेडल मैच में खेलेंगी
4:10 PM, 6 Oct
फ्रीस्टाइल रेसलिंग में ब्रोंज
भारत की किरण ने 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग में ब्रोंज मेडल जीता, उन्होंने मंगोलिया की अरिउंजरगल को पराजित कर दिया
4:21 PM, 6 Oct
चेस के महिला वर्ग में हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री भास्कर ने अपने-अपने मैच जीते हैं।
4:41 PM, 6 Oct