Asian Games 2023 mein aaj kisne kya jeeta, एशियन गेम्स में आज किसने क्या जीता?

Asian Games 2023 Highlights: बुधवार यानी 4 अक्टूबर का दिन एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। भारत ने 4 अक्टूबर को कुल 12 मेडल जीतने में सफलता हासिल की। भारत ने 11 दिनों में 18 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने अब तक कुल 81 मेडल जीत लिए हैं। भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश देश के लिए 100 से अधिक मेडल जीतने की होगी। भारत तेजी से 100 के आंकड़े की तरफ बढ़ रहा है।

जानिए किसने क्या जीता

एथलेटिक्स: जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से अपना दम दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने ही देश के प्रतिद्वंदी खिलाड़ी किशोर जेना को हरा दिया है। किशोर जेना दूसरे स्थान पर रहकर भारत को सिल्वर दिलाने में कामयाब रहे। यानी, इस बार गोल्ड और सिल्वर दोनों भारत के पास रहे।

Asian Games 2023 1

एथलेटिक्स: अमोज जैकब, मुहम्मद अनस याहिया, राजेश रमेश और मुहम्मद अजमल वरियाथोडी की टीम 3:01.58 के समय के साथ गोल्ड जीतने में सफल रहे।
एथलेटिक्स: विमेंस 4x400 मीटर इवेंट में भारत की ओर से टीम में विथ्या रामराज, ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन ने भारत को सिल्वर दिलाया।
एथलेटिक्स: अविनाश साबले ने बुधवार को पुरुषों की 5000 मीटर में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की।
एथलेटिक्स: भारत की हरमिलन बैंस ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। हरमिलन ने 2:03.75 सेकंड का समय निकाला।
रेसलिंग: सुनील कुमार ने मेंस रेसलिंग ग्रीको-रोमन 87 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के अताबेक अजीसबेकोव को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
हॉकी: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से मात देते हुए भारत ने 9 साल बाद फाइनल में जगह पक्की की।

कबड्डी: महिला कबड्डी टीम ने अपने तीसरे मैच में थाईलैंड के खिलाफ 54-22 से जीत हासिल करते हुए ग्रुप ए अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई।
बॉक्सिंग: मौजूदा विश्व चैंपियन मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने एशियाई खेल 2023 में महिलाओं के 75 किग्रा फाइनल में सिल्वर मेडल जीता।
बॉक्सिंग: परवीन हुड्डा को महिला 57 किग्रा सेमीफाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन चीनी ताइपे की लिन यू टिंग के खिलाफ हार मिली। वह ब्रॉन्ज जीत पाई।
स्क्वैश: अनाहत सिंह और अभय सिंह की भारतीय मिश्रित युगल स्क्वैश जोड़ी को सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी आइफा बिनती आजमान और मोहम्मद सयाफिक कमाल के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा और ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
आर्चरी: ज्योति और ओजस ने बुधवार को तीरंदाजी के कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में दक्षिण कोरिया की जोड़ी को हराकर एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में दूसरा गोल्ड मेडल जीता।
बैडमिंटन: पीवी सिंधु, एचएस प्रणॉय क्वार्टरफाइनल में पहुंचे।
एथलेटिक्स: भारतीय एथलीट मंजू रानी और राम बाबू ने 5:51:14 के संयुक्त समय के साथ एशियाई खेल 2023 में 35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
कबड्डी: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को 63-26 से हरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+