Paris Olympics: 'स्मगलिंग' के आरोप में भारतीय रेसलर गिरफ्तार, पेरिस से वापस भारत भेजने का आदेश

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए एक और बुरी खबर आई है। भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल की खेल गाँव की मान्यता रद्द कर दी गई है, इसके पीछे स्मगलिंग एक कारण है। इसके पीछे बड़ा कारण उनकी बहन हैं। पंघाल की बहन ने गलत तरीके से अक्रेडिएशन का इस्तेमाल करते हुए खेल गाँव में एंट्री की थी।

स्मगलिंग के आरोप में अंतिम पंघाल को गिरफ्तार भी किया गया और फिर ओलंपिक समिति ने बीच में आकर मामले को संभालते हुए पंघाल को छुड़ाया। भारतीय ओलंपिक संघ ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए अंतिम के ऊपर एक्शन लिया।

antim panghal

IOA ने अंतिम पंघाल को पेरिस छोड़ने के लिए कहा। यह भी कहा गया कि वह अपने भाई और बहन को बी साथ में लेकर जाएं। हालांकि पंघाल की स्पर्धा पहले ही दौर में समाप्त हो गई थी लेकिन वह खेल गाँव में ही रुकी हुई थीं। रेसलिंग में भारत के कुछ मैच बचे हैं लेकिन अंतिम पंघाल का सफर समाप्त है।

स्मगलिंग क्या है

किसी हाई सिक्योरिटी वाली जगह पर अवैध तरीके से घुसकर सामान लाने को स्मगलिंग कहा जाता है। हालांकि सामान उनका खुद का भी हो सकता है लेकिन बिना ऑथोरिटी के उस जगह घुसने को स्मगल माना जाता है।

पंघाल का कैसा रहा प्रदर्शन

पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के दौरान अंतिम पंघाल का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। वह 53 किलोग्राम भार वर्ग में हारकर बाहर हो गईं। उनको तुर्की की जेनेत येतगिल के हाथों पराजय मिली। पंघाल को तकनीनी श्रेष्ठता के कारण 0-10 से हार का सामना करना पड़ा। पंघाल अपना सफर समाप्त होने के बाद भी पेरिस में थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+