मनिका बत्रा से होगी पेरिस ओलंपिक में उम्मीदें, भारतीय टीम में कुल छह खिलाड़ी हैं शामिल
पेरिस ओलम्पिक में भारतीय दल से अलग-अलग खेलों में पदक की उम्मीद की जा सकती है। भारतीय दल में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें टेबल टेनिस इवेंट पर भी नजरें रहने वाली हैं। टेबल टेनिस में भारतीय दल की तरफ से धमाका हो सकता है।
टेबल टेनिस स्पर्धा के लिए भारत की छह सदस्यीय टीम जानी है। इसकी घोषणा भी की जा चुकी है। जी साथियन को जगह नहीं मिल पाई है। उनको रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जगह मिली है। भारतीय खिलाड़ी सिंगल और टीम स्पर्धा में खेलने वाले हैं।

भारतीय टेबल महासंघ द्वारा मनिका बत्रा और शरथ कमल को लीड के रूप में नामित किया गया है। दोनों ही सीनियर खिलाड़ी हैं। टीम में इन दोनों के अलावा चार और नाम भी शामिल हैं। मनिका बत्रा के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। वह सिंगल और टीम स्पर्धा में भारत को पदक दिलाने का काम कर सकती हैं। हालांकि यह इतना आसान कार्य नहीं है।
मनिका सऊदी स्मैश में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग 24वें स्थान पर पहुंचीं, श्रीजा अकुला, 41वीं रैंकिंग और अर्चना कामथ, विश्व नंबर 103, महिला टीम स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करेंगी। शरथ कमल, मानव ठक्कर, हरमीत देसाई पुरुष टीम में होंगे।
टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत के लिए पेरिस ओलम्पिक ऐतिहासिक रहने वाला है। टीम टेबल टेनिस स्पर्धाओं में भारत का पहली बार प्रतिनिधित्व होगा। पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी की स्पर्धाओं को ओलम्पिक में 2008 में शामिल किया गया था। उस समय यह ग्लोबल इवेंट बीजिंग में आयोजित हुआ था। देखना होगा कि भारत का प्रदर्शन कैसा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications