World Archery Championship: अदिति गोपीनाथ ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
Aditi Gopichand: विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप ने भारत के अदिति गोपीचंद ने व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। भारत ने अपना अभियान दो गोल्ड और एक ब्रोंज के साथ समाप्त किया। अंतिम दिन अदिति ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया।
अदिति ने मैक्सिको की एंड्रिया बसेरा को हराया। अदिति ने मुकाबला 149-147 से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही सीनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में टॉप पर रहने वाली वह सबसे कम उम्र की तीरंदाज बन गईं। अदिति की उम्र अभी सिर्फ 17 साल है।

अदिति की उपलब्धि पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने भी ख़ुशी जताई और एक ट्वीट भी किया। अथॉरिटी ने लिखा कि 17 वर्षीय अदिति ने एंड्रिया को पराजित करते हुए इतिहास रच दिया है। व्यक्तिगत कंपाउंड में भारत के लिए गोल्ड जीतने के लिए अदिति को बहुत बधाई।
अदिति की इस उपलब्धि को वर्ल्ड आर्चरी ने भी सराहा। वर्ल्ड आर्चरी इस गेम की ग्लोबल बॉडी है। वर्ल्ड आर्चरी की तरफ से लिखा गया कि अदिति ने भारत के लिए पहला व्यक्तिगत टाइटल जीता है। 17 साल की यह तीरंदाज अब वर्ल्ड चैम्पियन बन गई हैं।
भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने भी शुक्रवार को गोल्ड मेडल जीता। इस टीम में ज्योति सुरेखा, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद शामिल थीं। आर्चरी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में किसी भी कैटेगरी में इस बार का यह पहला गोल्ड मेडल था। इसके बाद अदिति ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications