'शादी टूटी, मिला धोखा लेकिन नहीं हुईं हताश', अब इस क्रिकेटर के साथ नए अंदाज में दिखेंगी सानिया मिर्जा
Sania Mirza Appointed Dubai Sports Council Brand Ambassador: भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा असल जिंदगी में फाइटर में हैं, पति शोएब मलिक से रिश्ता टूटने के बाद भी सानिया ने खुद को ॉ हताश-निराश और परेशान होने नहीं दिया।
वो भले ही खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें नहीं करती हैं लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट बताते हैं कि वो जिंदगी में सबकुछ भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश लगातार कर रही हैं।

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा बहुत जल्द आपको अब एक नए रूप में नजर आएंगी। दरअसल दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल ने उन्हें अपना खेल राजदूत बनाया है लेकिन इस भूमिका में उनका पूरा साथ देंगे देश के दिग्गज खिलाड़ी और स्टार स्पिनर हरभजन सिंह। मालूम हो कि दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल ने चार लोगों को अपना राजदूत चुना है, जिसमें से दो भारतीय खिलाड़ी ( हरभजन सिंह , सानिया मिर्जा) हैं।
इसका मुख्य उद्देश्य दुबई की वैश्विक खेल का बढ़ावा देना है और लोगों के खेल के प्रति जागरूक करना है और लोकल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करके उनका जीवन संवारना है। ये ये नियुक्तियां दुबई के क्राउन प्रिंस की ओर से की गई हैं।
ये चार बने हैं खेल राजदूत
- हरभजन सिंह (पूर्व भारतीय क्रिकेटर)
- सानिया मिर्ज़ा (पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी)
- खबीब नूरमगोमेदोव (रूसी UFC चैंपियन)
- पैट्रिस इवरा (फ्रांसीसी फुटबॉलर)
आपको बता दें कि भारतीय टेनिस की सुपरस्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। साल 2010 में दोनों ने शादी की और यह शादी दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई। एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी और पाकिस्तानी क्रिकेटर का मिलन केवल उनके खेल करियर के कारण नहीं, बल्कि दोनों देशों के ऐतिहासिक और राजनीतिक संबंधों के कारण भी सुर्खियों में आया था लेकिन तब बहुत सारे लोगों ने कहा था कि ये शादी नहीं टिकेगी और अंत में वो ही सही भी साबित हो गए।
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब की दूसरी पत्नी थीं, इस शादी से दोनों को एक बेटा है, जो कि फिलहाल सानिया मिर्जा के ही साथ है। सानिया को तलाक देकर शोएब मलिक ने सना से शादी कर ली ओर वो दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं।
सानिया औऱ शोएब के तलाक की खबर की पुष्टि भी दुनिया को तब हुई जब शोएब ने अपनी और सना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके बताया कि उन्होंने निकाह कर लिया है। फिलहाल सानिया का पूरा फोकस अपने बेटे और खेल पर हैं और वो इसी को संवारने में लगी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications