तलाक की बात पर इमोशनल हुई लवलीना बोरगोहेन, निजी जिंदगी को लेकर कही ये बात

भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने पिछले साल टोक्टो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीता था। लवलीना ओलंपिक में कोई भी मेडल जीतने वाली असन की पहली खिलाड़ी भी बनी थी।

नई दिल्ली: भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने पिछले साल टोक्टो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीता था। लवलीना ओलंपिक में कोई भी मेडल जीतने वाली असन की पहली खिलाड़ी भी बनी थी। कांस्य पदक जीतने के बाद देश की महिलाओं को बॉक्सिंग और अन्य खेलों के प्रेरित करने वाली लवलीना इस समय चर्चा में बनी हुई है।

Lovlina Borgohain

दरअसल, लवलीना ने कथित तौर पर अपने पति नबनीत गोस्वामी ओह जोरहाट के खिलाफ गुवहाटी की एक पारिवारिक अदालत में तलाक की याचिका दायर की है। लवलीना और नबनीत ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने तलाक का फैसला क्यों लिया इस पर अभी भी पर्दा डला हुआ है, लेकिन हाल ही में एक वीडियो के दौरान लवलीना ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

फेसबुक पर शेयर किए एक वीडियो में भारतीय बॉक्सर ने सफाई देते हुए कहा, उन्होंने और उनके पति ने एक दूसरे के प्रति निष्ठा का आश्वासन देने के लिए कानूनी समझौते पर साइन किया है। वीडियो में आगे लवलीना ने कहा कि वह और नबनीत कभी भी पति-पत्नी की तरह नहीं रहे और बाद में दोनों का रिश्ता भी टूट गया।

https://fb.watch/dNyl9RRTtM/

लवलीना ने यह भी कहा कि मीडिया ने उनकी निजी जिंदगी को गलत तरह से प्रकाशित किया। यह कहते हुए उनकी आंखें भी नम हो गईं। बता दें कि, लवलीना ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन के साथ 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय मुक्केबाजी दल में अपनी जगह पक्की की है।

लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में महिला बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में तुर्की की नंबर 1 बॉक्सर बुसेनाज सुरमेली को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया था। यह मुकाबला 69 KG वेट कैटेगरी में खेला गया था। महिला बॉक्सिंग में मेडल जीतने वाली वह मेरीकॉम के बाद सिर्फ दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। मेरीकॉम ने 2012 में ब्रॉन्ज जीता था। 2020 में उनको अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+