युवा तेलंगाना चैंपियनशिप अंतिम चरण की ओर, टॉप चार टीमों की जानकारी आई सामने
हैदराबाद के एलबी इंडोर स्टेडियम में चल रही तेलंगाना चैंपियनशिप 2025 सोमवार को अपने निर्णायक चरण में पहुंची, जहां शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यदाद्री योद्धास, बसरा विद्युत्स, भद्राद्री ब्रेव्स और जोगुलम्बा लायंस ने सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि बाकी टीमों का सफर यहीं समाप्त हो गया।
दिन के पहले मुकाबले में भाग्यनगर टाइटन्स ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए काकतिया नाइट्स को 31-29 से हराया। हालांकि नाइट्स अंतिम मिनट तक आगे चल रहे थे, लेकिन कताबाथिनी रवि तेजा की आखिरी पलों की सुपर रेड ने मैच का रुख पलट कर रख दिया। रवि तेजा 14 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। नाइट्स की ओर से एमडी जाफर मियाँ ने 11 अंक जुटाए, लेकिन हार को रोकने में नाकामयाब रहे।

दिन का दूसरा मुकाबला ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। बसरा विद्युत्स और यदाद्री योद्धास के बीच खेला गया यह मैच 37-37 की बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ में मैच कई बार पलटा लेकिन हार जीत का परिणाम नहीं आ सका। विद्युत्स के लिए कुंटा सुशांक ने 18 अंक जुटाए, जबकि योद्धास के लिए रामावथ गणेश ने 12 अंक बनाए। इस बराबरी से दोनों ही टीमें सुपर 4 में पहुँच गईं।
तीसरे मैच में भद्राद्री ब्रेव्स ने सत्वाहन सैनिकों को 50-37 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ब्रेव्स के लिए केथावत हनुमंथु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 अंक जुटाए। सैनिकों के कप्तान वाम्शी कृष्णा ने हाई 5 पूरा किया, लेकिन टीम का अभियान पूल बी में यहीं समाप्त हो गया।
दिन का अंतिम मुकाबला अनंतगिरि हॉक्स ने जोगुलाम्बा लायंस को 41-38 से हराकर सभी को चौंका दिया। हॉक्स के लिए मनोज कुमार यादव (15 अंक) और वरुण गौड़ (14 अंक) के साथ सर्वश्रेष्ठ रहे। लायंस की ओर से जी राजू ने एक बार फिर 21 अंक जुटाए, लेकिन जीत के लिए यह पर्याप्त नहीं रहा। इसके बावजूद, हॉक्स पूल बी में सबसे नीचे रहे और बाहर हो गए, जबकि लायंस आगे बढ़ गए।
पूल चरण के अंत में, यदाद्री योद्धास (13 अंक) और बसरा विद्युत्स (9 अंक) ने पूल ए से क्वालीफाई किया। वहीं भद्राद्री ब्रेव्स (13 अंक) और जोगुलाम्बा लायंस (12 अंक) पूल बी से सुपर 4 में पहुँचे।












Click it and Unblock the Notifications