Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली ने क्यों बनाये हैं 2 कप्तान? प्रो कबड्डी लीग में क्या फायदा होगा

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में कई चीजें अलग लेवल की हो रही है। कई टीमों ने अपने कप्तान की घोषणा के बाद उपकप्तान बनाये हैं। यहाँ तक कि दो-दो प्लेयर्स को यह जिम्मा मिला है। यूपी योद्धाज ने अपनी टीम में दो उपकप्तान बनाये हैं। सुमित सांगवान और आशु सिंह को उपकप्तान बनाया गया है।

दबंग दिल्ली ने दो कदम जाकर कुछ ऐसा किया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। दिल्ली में दो कप्तान बनाये गए हैं। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया है। दबंग दिल्ली ने यह हैरान करने वाला फैसला लिया है लेकिन इसके पीछे रणनीति भी रही होगी। नवीन कुमार और आशु मलिक दिल्ली के कप्तान हैं।

pro kabaddi league

दोनों कप कमान सौंपने के पीछे एक कारण पिछला सीजन है। नवीन कुमार चोट के कारण बीच में ही बाहर हो गए थे। वह कप्तान थे लेकिन बाद में कप्तान बदलना पड़ा। सीजन के बीच में आशु मलिक को कमान थमाई गई और उन्होंने धमाका कर दिया था। दबंग दिल्ली को वह अपने दम पर प्लेऑफ़ तक लेकर चले गए थे।

उसी प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दबंग दिल्ली ने आशु को कप्तानी से नहीं हटाने का फैसला लेते हुए उनको बरकरार रखा है। नियमित कप्तान नवीन कुमार फिर से आ गए हैं, इस वजह से उनको भी कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों कप्तान मिलकर रणनीति तैयार करेंगे।

दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग के नए सीजन के लिए तैयारी में जुटी हुई है। नवीन कुमार और आशु मलिक के ऊपर रेडिंग की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। दोनों प्लेयर्स इस टीम के लिए अहम हैं। टीम धांसू नजर आ रही है और इस बार भी प्लेऑफ़ में जाए, तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होनी चाहिए। देखना होगा कि दो कप्तान मिलकर दबंग दिल्ली को टाइटल दिलाने में सफल हो पाएंगे या नहीं। चुनौतियाँ इस बार भी कम नहीं होने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+