कौन हैं सचिन तंवर जो बने प्रो कबड्डी लीग में सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय, राजस्थान-हरियाणा से कनेक्शन
Who is Sachin Tanwar: प्रो कबड्डी लीग में 15 अगस्त के दिन हुई नीलामी में पैसों की बारिश देखने को मिली। सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी सचिन तंवर रहे। सचिन तंवर के ऊपर 2 करोड़ से भी ज्यादा राशि की बोली लगी। देखते ही देखते वह प्रो कबड्डी इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय बन गए।
सचिन तंवर को तमिल थलाइवाज ने 2 करोड़ और 15 लाख़ रुपये की राशि में खरीद लिया। उनसे पहले पवन सहरावत ही ऐसे भारतीय थे, जो सबसे महंगे बिके। उनको 2 करोड़ 60 लाख से भी ज्यादा की राशि के साथ खरीदा गया। सचिन दूसरे स्थान पर आ गए और इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

कहाँ के रहने वाले हैं सचिन
वह हरियाणा के हैं लेकिन बचपन से बुआ के पास राजस्थान में ही रहते हैं।। वह राजस्थान के झुंझुनू जिले के बड़बर गाँव के रहने वाले हैं। उनको अपने साथ शामिल करने के लिए लगभग हर टीम की तरफ से बोली लगाई गई लेकिन अंत में बाजी तमिल थलाइवाज ने मारी। सचिन के लिए यह नीलामी प्रक्रिया काफी यादगार बन गई।
प्रो कबड्डी में किन टीमों से खेले
प्रो कबड्डी में सचिन पहले भी खेलते आए हैं। वह पटना पाइरेट्स और गुजरात जायंट्स की तरफ से खेल चुके हैं। इस बार वह तमिल थलाइवाज के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। देखना होगा कि सीजन 11 में उनका खेल कैसा रहेगा।
राजस्थान पुलिस में नौकरी
खेल में धमाका करने वाले सचिन राजस्थान पुलिस में नौकरी करते हैं। कई बार ऐसा होता था कि वह खेलने के लिए राजस्थान से बाहर भी चले जाते थे। यही कारण रहा कि वह अपने दसवीं का एक्जाम ठीक तरह से नहीं दे पाए थे और फेल भी हो गए थे, हालांकि उनके पास गेम एक बड़ा एडवांटेज था। इस वजह से वहां फेल होने का फर्क नहीं पड़ा।
सचिन के परेंट्स कहाँ रहते हैं
दरअसल सचिन तंवर के माता-पिता किसान हैं और खेती करते हैं। दोनों हरियाणा में ही रहते हैं। सचिन का घर महेंद्रगढ़ के पाथेड़ा में है लेकिन वह राजस्थान के होकर रह गए। पढ़ाई के दौरान ही सचिन को कबड्डी खेलने का चस्का लगा और वह इस खेल में मन से जुट गए।












Click it and Unblock the Notifications