Pro Kabaddi League: तीन सितारों का एक ही दिन में एक्शन, PKL के इन स्टार्स पर रहेंगी नज़रें

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में आज होने वाले मैचों में तीन धांसू प्लेयर्स एक साथ एक्शन में देखने को मिलेंगे। पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धाज के बीच खेला जाएगा।

टाइटंस के लिए रेडिंग में पवन सहरावत का जलवा देखने को मिलने वाला है। उनके धांसू प्रदर्शन की जरूरत टीम को काफी ज्यादा है। उधर जयपुर पिंक पैंथर्स के पास भी रेडिंग में कुछ बड़े नाम मौजूद हैं। अर्जुन देशवाल और विकास कंडोला अगर अपना जलवा दिखाने में सफल रहते हैं, तो जयपुर पिंक पैंथर्स मैच अपने नाम कर सकती है।

pro kabaddi league

बेंगलुरु बुल्स के कप्तान परदीप नरवाल के ऊपर आज बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। दो मैच खेलने के बाद बेंगलुरु बुल्स को अभी तक एक भी मैच में जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला है। यूपी योद्धा के साथ बेंगलुरु का मैच है और परदीप नरवाल पहले इसी टीम के लिए खेलते थे।

दोनों मैचों का सीधा प्रसारण टीवी पर देखा जा सकता है। पहला मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मैच रात 9 बजे से शुरू होगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात करें, तो यह हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

दोनों मैचों में अगर पलड़ा भारी रहने वाली टीम की बात की जाए, तो तेलुगु टाइटंस के खिलाफ जयपुर पिंक पैंथर्स मजबूत नजर आती है। दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स को मजबूत माना जा सकता है लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि बेंगलुरु ने अब तक खेले दोनों मैचों में हार का सामना किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+