Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के 3 धमाकेदार आंकड़े अब भी बरकरार, तीनों बार रचा गया इतिहास

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग का पहला सीजन साल 2014 में खेला गया था। उसके बाद से इस धांसू लीग में कुल 11 सीजन खेले गए हैं और 12वां सीजन इस अगस्त महीने शुरू हो जाएगा, जो अक्टूबर तक चलेगा। एक दशक से भी ज्यादा समय में कई चीजों में अहम बदलाव देखने को मिला है।

हालांकि कुछ आंकड़े, रिकॉर्ड आदि ऐसी चीजें हैं, जिनमें फ़िलहाल तो कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है लेकिन आने वाले समय में ऐसा हो सकता है। भारत के खिलाड़ियों ने इस लीग में दबदबा दिखाया है। ईरान के भी कुछ खिलाड़ी लीग में सफलता हासिल कर चुके हैं।

pro kabaddi league

कीर्तिमान तो कई बने हैं लेकिन तीन ऐसे रिकॉर्ड इस आर्टिकल में बताए गए हैं, जो टॉप क्लास हैं और उनको आने वाले समय में इतना जल्दी तोड़ पाना आसान काम नहीं लगता है। इन आंकड़ों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स

रेडिंग में चुस्ती और फुर्ती वाला खिलाड़ी सफल रहता है और इसी वजह से परदीप नरवाल टॉप पर हैं। प्रो कबड्डी में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने का कीर्तिमान परदीप नरवाल के नाम है। उन्होंने दस सीजन खेलकर कुल 1801 रेड अंक हासिल किये हैं, जो एक हैरान करने वाला आंकड़ा है। वह सबसे ज्यादा पांच सीजन पटना पाइरेट्स के लिए खेले। अंतिम बार वह बेंगलुरु बुल्स के लिए खेले थे। उन्होंने कुल 88 बार सुपर 10 मारने का काम किया।

सबसे महंगा खिलाड़ी

इस मामले में पवन सहरावत ने बाजी मार ली, वह प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे बड़ी रकम हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनको सीजन 10 की नीलामी में तेलुगु टाइटंस ने इस स्टार रेडर को रिकॉर्ड ₹2.605 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा सीजन 9 में उनको तमिल थलाइवाज ने मोटी रकम दी थी, उस समय उनको ₹2.26 करोड़ में साइन किया था।

सबसे सफल कप्तान

इस सूची में पहला नाम सुशील कुमार का आता है, उन्होंने अपनी कप्तानी में कुल 77 मैचों में जीत दर्ज की है। तीन अलग-अलग टीमों को लीड करते हुए सुशील कुमार ने यह सफलता अर्जित की है। सुशील कुमार ने गुजरात जायंट्स, जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा की कप्तानी की है। प्रो कबड्डी लीग में वह पटना पाइरेट्स के साथ डेब्यू करते हैं, यह साल 2016 की बात है। इसके बाद चार साल गुजरात के लिए खेले और फिर दो सीजन जयपुर पिंक पैंथर्स से खेले और अंत में यू मुंबा में आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+