Siddharth Desai: बचपन से ही था कबड्डी का जुनून, पिता-भाई भी रह चुके हैं कबड्डी प्लेयर
Pro Kabaddi League 2024 Latest News: प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। लीग के कुछ सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के लिए अपना पहला चैंपियनशिप खिताब जीतने मौका होगा। अपनी टीमों के लिए दमदार प्रदर्शन देने के बावजूद कुछ खिलाड़ियों को अभी तक पीकेएल ट्रॉफी जीतने का गौरव प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, यह सीजन उनकी किस्मत बदल सकता है।
सिद्धार्थ देसाई पर रहेगी नजर
इन एथलीटों में एक नाम सिद्धार्थ देसाई का भी है। प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड वाले रेडर सिद्धार्थ देसाई ने प्रो कबड्डी लीग के छठे सीज़न में यू मुंबई के साथ अपने डेब्यू किया था। अपने पूरे करियर के दौरान देसाई ने 80 मैचों में 693 रेड पॉइंट अर्जित किए हैं। फिर भी तीन अलग-अलग टीमों में उनके योगदान के बावजूद एक चैंपियनशिप खिताब उनसे दूर रहा है।

खिताब जीतने की होगी कोशिश
पिछले सीज़न में वे और हरियाणा स्टीलर्स फाइनल तक पहुंचाने के करीब थे, लेकिन खिताब जीतने में असफल रहे। इस सीज़न में देसाई दबंग दिल्ली केसी का हिस्सा हैं, जिसे चैंपियनशिप के लिए पसंदीदा टीमों में से एक माना जाता है। ये वह सीज़न हो सकता है जब देसाई के चैंपियनशिप के सपने सच हो सकता है ।
बचपन से ही था कबड्डी का जुनून
कबड्डी सिद्धार्थ के जीवन का बचपन से ही हिस्सा रहा है, जो उनके पिता और बड़े भाई से प्रभावित है, ये दोनों भी कबड्डी खिलाड़ी थे। फिटनेस में उनकी शुरुआती रुचि के बावजूद जिसका मुख्य उद्देश्य अच्छा दिखना था। सिद्धार्थ ने बाद में अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए इस जुनून को आगे बढ़ाया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि मैं 10वीं कक्षा से ही फिटनेस का दीवाना था। मैं अच्छा और फिट दिखना चाहता था, और यह वास्तव में खेल के लिए नहीं था। इसलिए मैं जिम में बहुत सारे वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करता था।
सिद्धार्थ ने कही थी ये बात
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सिद्धार्थ की कबड्डी को पेशेवर स्तर पर आगे बढ़ाने की महत्वाकांक्षा ने उन्हें 2018 में महाराष्ट्र टीम में पहुंचाया। जहां उन्होंने सीनियर नेशनल ट्रॉफी जीती। वहां उनके प्रदर्शन ने प्रो कबड्डी लीग में उनके प्रवेश को आसान कर दिय़ा।
जहां यू मुंबा ने उन्हें शुरू में उनके आधार मूल्य से पांच गुना अधिक राशि में खरीदा। सिद्धार्थ ने अपने शुरुआती दिनों और करियर के रूप में कबड्डी पर ध्यान केंद्रित करने के फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि मैं पहले कबड्डी खेलता था, लेकिन पेशेवर रूप से नहीं। मैं क्ले कोर्ट पर स्थानीय टूर्नामेंट खेलता था। जब पीकेएल शुरू हुआ, तो मैंने इसे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications