Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PKL 2022: महाराष्ट्र डर्बी में दिखा पुणेरी पलटन का जलवा, यू मुंबा को 19 प्वाइंट से रौंदा

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन के 52वें मैच में फैन्स को पुणेरी पलटन और यु मुंबा की टीम के बीच खेले गये महाराष्ट्र डर्बी का लुत्फ उठाने का मौका मिला, जहां पर पुणेरी पलटन ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए यू मुंबा की टीम को रौंद दिया और 19 अंकों के अंतर से मैच जीत लिया। वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 52वें और अपने नौवें मैच में खेलने उतरी पुणेरी पलटन की टीम ने गुरुवार को यू मुम्बा को 42-23 के अंतर से हरा दिया। पुणेरी पलटन के लिये यह इस सीजन की चौथी जीत है।

वहीं इस मैच में यू मुम्बा की टीम कुछ भी नहीं कर पायी और सीजन में पहली बार फैन्स को एक ऐसी टीम देखने को मिली जो एक ही मैच के दौरान तीन बार ऑल आउट हुई। दो बार पल्टन के खिलाड़ियों ने उसके खिलाफ सुपर रेड किए और पल्टन के डिफेंस ने कुल 17 अंक अपने नाम किए। जवाब में मुम्बा का डिफेंस पूरे मैच में सिर्फ छह अंक ले सका। यही कारण है कि यह टीम सीजन की तीसरी हार को मजबूर हुई।

और पढ़ें: PKL 2022: तमिल थलाइवाज को हराकर जीत की राह पर लौटी बंगाल वॉरियर्स

कबड्डी के गढ़ माने जाने वाले महाराष्ट्र की दो टीमों के बीच के इस मुकाबले में पांच मिनट के खेल के बाद स्कोर 3-3 था। डू ओर डाई रेड पर मोहित गोयत ने पल्टन को 5-3 से आगे किया। राहुल सेतपाल ने हालांकि विशाल को आउट कर स्कोर 4-5 कर दिया। अभिषेक की लम्बे समय वापसी हुई। वह रेड पर गए लेकिन लेफ्ट कार्नर से नितिन तोमर ने उन्हें डैश कर स्कोर 6-4 कर दिया।

मुम्बा के डिफेंस ने अगली रेड पर असलम इनामदार को पकड़ लिया। फिर जशनदीप सिंह ने बोनस लेकर स्कोर 6-6 कर दिया। मुम्बा यहीं नहीं रुके। राहुल ने मोहित को आउट कर मुम्बा को लीड दिलाई। नितिन 12 मिनट के बाद पहली रेड पर आए मुम्बा के तीन डिफेंडरों को साफ कर पल्टन को 9-7 की लीड दिल दी। मुम्बा के लिए सुपर टैकल आन था। जशनदीप रेड पर आए और विशाल द्वारा लपके गए। फिर पल्टन ने मुम्बा को ऑल आउट कर 14-8 की लीड दिला दी।

आल इन के बाद असलम ने बोनस लिया। फिर अभिषेक ने अबिनेश को आउट किया। पल्टन के डिफेंस ने छठे टैकल प्वाइंट के लिए जशनदीप को लपका। स्कोर 16-9 हो गया था।। अगली रेड पर नितिन ने अभिषेक को बैकहोल्ड कर लिया। मोहित अब डू ओर डाई रेड पर थे लेकिन वह लपक लिए गए। स्कोर 10-17 हो गया था। हाफ टाइम तक स्कोर 18-10 से आगे थे। कप्तान फजल अतराचली के नेतृत्व वाला मुम्बा का डिफेंस अब तक नाकाम रहा।

और पढ़ें: IND vs SA: फिर भारत की ऐतिहासिक जीत के दुश्मन बने एल्गर-पीटरसन, साउथ अफ्रीका को 111 रन की दरकार

ब्रेक के बाद असलम ने सुपर रेड के साथ लीड 11 की कर ली। फजल बाहर हो गए थे। मुम्बा ऑलआउट की कगार पर थे। डू ओर डाई रेड पर आए सेतवाल लपके गए और इस तरह मुम्बा दूसरी बार ऑल आउट हुए। पल्टन को 25-11 की लीड मिल चुकी थी। शिवम ने पहली ही रेड पर पल्टन को दो डिफेंडर साफ कर दिए। मोहित डू ओर डाई रेड पर थे लेकिन सेतपाल सेल्फ आउट हुए। पल्टन ने एक बार फिर मुम्बा को ऑल आउट कर 34-15 की लीड ले ली।

अभिषेक को एंकल होल्ड कर विशाल ने सीजन का पहला हाई-5 पूरा किया। मुम्बा के डिफेंस ने सुपर टैकल कर दो अंक अर्जित किए और ऑल आउट टाला। फजल ने इसके बाद डू ओर डाई रेड पर असलम को लपक कर अपना खाता खोला। अभिषेक ने अंतिम मिनट में दो अंक लिए। स्कोर 23-39 था। पल्टन के लिए सुपर टैकल आन था और अभिषेक सुपर टैकल कर दिए गए। इस तरह पल्टन ने एक बड़ी जीत पूरी की।

Position Team Played Won Lost Tie Points
1 Patna Pirates 8 6 1 1 34
2 Bengaluru Bulls 9 6 2 1 33
3 Dabang Delhi K.C. 9 5 2 2 32
4 Tamil Thalaivas 9 3 2 4 27
5 U Mumba 9 3 3 3 25
6 UP Yoddha 9 2 4 3 23
7 Jaipur Pink Panthers 8 4 4 0 23
8 Haryana Steelers 9 3 4 2 23
9 Bengal Warriors 9 4 5 0 22
10 Puneri Paltan 9 4 5 0 21
11 Gujarat Giants 8 2 4 2 20
12 Telugu Titans 8 0 6 2 10
Points system - Win: 5pts | Tie: 3pts | Loss by 7 or less points: 1pt | Loss by more than 7 points: 0 pts

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+