Kal Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में कल का मैच कौन जीता- पुणेरी पलटन vs पटना

Kal Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में कल खेले गए दो मैचों में पुणेरी पलटन और यूपी योद्धाज को जीत दर्ज करने का मौका मिला। दोनों मैचों में पहले मुकाबले में थोड़ी टक्कर देखने को मिली थी। दिल्ली को करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा लेकिन पुणेरी पलटन और पटना पाइरेट्स के मैच में ऐसा नहीं था।

पटना के खिलाफ पुनेरी पलटन के लिए कप्तान असलम इनामदार ने 7 अंकों के साथ धमाका किया और उन्हें 5 अंकों के साथ अमन और 3 अंकों के साथ मोहित गोयत का शानदार सपोर्ट मिला। हाफ टाइम ब्रेक तक पुनेरी पल्टन 20-10 से आगे थी। इसके बाद पटना के लिए काम मुश्किल हो गया।

pro kabaddi league kal ka matcn

ब्रेक के बाद पुनेरी पलटन की टीम ने मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा और पटना पाइरेट्स को अच्छी दूरी पर रखा। सीज़न 10 के चैंपियन सहज दिख रहे थे और जैसे-जैसे दूसरा हाफ आगे की ओर बढ़ रहा था, लीड लेते जा रहे थे और अंततः मैच 40-25 से जीत लिया।

इससे पहले मैच यूपी योद्धाज और दबंग दिल्ली केसी के बीच खेला गया था। इसमें टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को दबाकर रखा। पहले हाफ तक फासला सिर्फ एक ही अंक का था। 12-11 की स्कोरलाइन के साथ यूपी योद्धाज की टीम एक अंक से आगे थी।

दूसरे हाफ में दिल्ली को यूपी ने ऑल आउट करते हुए लीड में मजबूती हासिल कर ली। यह छह अंकों की हो गई और स्कोर 24-18 था। दिल्ली ने अपनी तरफ से जोर लगाया लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। आशीष ने सुपर रेड से प्रयास किया लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यूपी ने 28-23 से मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+