Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है- 6 नवंबर

PKL Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज दो मैच होने हैं। दोनों मैचों में कुछ खास होने की उम्मीद फैन्स को रहेगी। पहला मुकाबला पटना पाइरेट्स और यू मुम्बा के बीच खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मैच तमिल थलाइवाज और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। थलाइवाज के लिए घरेलू समर्थन रहेगा।

पटना पाइरेट्स के कप्तान शुभम शिंदे के ऊपर एक बड़ा जिम्मा है। टीम ने अब तक इस सीजन मिलाजुला प्रदर्शन किया है। पांच मैचों में पटना को तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। इसके अलावा यू मुम्बा की बात की जाए, तो स्थिति वहां खराब रही है।

pkl

हालांकि मुम्बा ने पिछले मैच में धांसू प्रदर्शन किया था। सुनील कुमार की कप्तानी में यह टीम एक बेहतरीन रणनीति के तहत मैदान पर उतरने का प्रयास करेगी। यू मुम्बा ने इस सीजन कुल पांच मुकाबले खेलकर दो में जीत हासिल की है। मुम्बा तीसरी जीत की तलाश में है।

उधर तमिल थलाइवाज ने इस सीजन अब तक अपना जलवा दिखाया है। 6 मैच खेलकर थलाइवाज ने तीन बार जीत दर्ज की है। टाइटंस के खिलाफ मैच में तमिल थलाइवाज का पलड़ा भारी माना जा सकता है क्योंकि घरेलू स्टेडियम में फैन्स का समर्थन भी उनको रहेगा।

बात तेलुगु टाइटंस की करें तो प्रदर्शन उनका भी अच्छा रहा है। छह मैच खेलकर तीन मैचों में टाइटंस ने जीत दर्ज की है और थलाइवाज को कड़ी टक्कर देने की क्षमता भी है। देखना यह होगा कि पवन सहरावत इस बार किस रणनीति के तहत मैदान पर उतरते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+