Pro Kabaddi: गुजरात और यू-मुम्बा की जीत, तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धा की हार
Pro Kabaddi League 2023-24 Live: प्रो कबड्डी लीग के दसवें सीजन का आगाज हो गया। आज कुल दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने जीत दर्ज की। सामने तेलुगु टाइटंस की टीम थी। गुजरात ने इस मैच को 38-32 के स्कोर से जीत लिया। घरेलू फैन्स के सामने गुजरात का अलग जोश था।
गुजरात के लिए सोनू जागलान ने हाफ टाइम के बाद आकर मैच बना दिया और तेलुगु टाइटंस की बढ़त को पार कर दिया। सोनू ने सुपर 10 हासिल किया। तेलुगु टाइटंस के लिए पवन सेहरावत ने सुपर 10 हासिल किया लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा।
दूसरा मैच यू-मुम्बा और यूपी योद्धा के बीच खेला गया। इस मैच में यू-मुम्बा ने 34-31 के अंतर से जीत लिया। यूपी ने पिछड़ने के बाद वापसी की लेकिन तीन अंकों से मैच हार गए। परदीप नरवाल फ्लॉप हो गए। अमीरमोहम्मद ने सुपर 10 हासिल कर मुम्बा को जीत दिला दी।

प्रो कबड्डी में आज के मैचों के लाइव अपडेट्स यहाँ जानें, पेज को रिफ्रेश करते रहें












Click it and Unblock the Notifications