Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pro Kabaddi 2022: सेमीफाइल शेड्यूल, टाइम टेबल, लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल

नई दिल्ली, 23 फरवरी: प्रो कबड्डी लीग अपने समापन की ओर पहुंचने लगी है। इसके सेमीफाइनल मुकाबले होने के लिए तैयार हैं जहां लीग टॉपर्स पटना पाइरेट्स की टीम यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली की टीम बेंगलुरु बुल्स के साथ मुकाबला करेगी।

Pro Kabaddi 2022 Semifinal Schedule Time Table: Date, Time, Live Streaming, TV Channel List

पटना ने पूरी लीग के दौरान शानदार खेल दिखाया, उनका डिफेंस शानदार था। लेकिन उनको यूपी योद्धा के प्रदीप नरवाल का सामना करना होगा जिन्होंने पटना की टीम के साथ तीन टाइटल जीते हैं।

सीजन 7 की उपविजेता दिल्ली लगातार दो फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद कर रही होगी, लेकिन बुल्स से एक कड़ी चुनौती उनका इंतजार कर रही है। बेंगलुरु की टीम ने दिखाया है कि वे पवन सहरावत से ऊपर उठ चुके हैं क्योंकि उनके बाकी रेडर भरत और चंद्रन रंजीत फॉर्म में हैं।

यह भी पढ़ें- बेस्ट कप्तान कौन? वॉटसन ने कोहली को बताया सुपरमैन, धोनी को आइस कूल, रोहित पर कही ये बात

दोनों मैचों के विजेता शुक्रवार को ग्रैंड फिनाले में आमने-सामने होंगे।

कब खेले जाएंगे पीकेएल सेमीफाइनल मैच?

पटना पाइरेट्स बनाम यूपी योद्धा के बीच पहला सेमीफाइनल 25 फरवरी (शुक्रवार) को शाम 7.30 बजे शुरू होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल दबंग दिल्ली बनाम बेंगलुरु बुल्स के बीच उसी दिन रात 8.30 बजे शुरू होगा।

पीकेएल सेमीफाइनल मैच कहां खेले जाएंगे?

पीकेएल के दोनों सेमीफाइनल मैच बेंगलुरु के शेरेटन ग्रैंड व्हाइटफील्ड होटल में खेले जाएंगे

पीकेएल सेमीफाइनल मैचों का सीधा प्रसारण-

पीकेएल के दोनों सेमीफाइनल मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

दोनों पीकेएल सेमीफाइनल मैच डिज्नी + हॉटस्टार पर ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम किए जा सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+