PKL 2023-24: जयपुर पिंक पैंथर्स को आया जीतने में पसीना, पुणेरी पलटन की आसान जीत
Pro kabaddi League: जयपुर के सवाई मानसिंह इनडोर स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीत दर्ज की। जयपुर पिंक पैंथर्स ने तेलुगु टाइटंस को 38-35 के अंतर से हरा दिया। दूसरा मुकाबला पुणेरी पलटन और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। पलटन ने गुजरात को 37-17 से हराया।
मौजूदा चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने घर में धमाकेदार शुरुआत की। जयपुर ने पहले हाफ में ही एक बड़ी बढ़त हासिल कर ली। मेजबान टीम ने अपने स्टार खिलाड़ी अर्जुन देशवाल के दमदार प्रदर्शन की बदौलत शुरुआती मिनटों में खुद को मुकाबले में आगे बनाए रखा। लेकिन एक समय दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर थी। हालांकि इसके बाद जयपुर पिंक पैंथर्स ने खुद को मुकाबले में आगे कर लिया। 10वें मिनट तक जयपुर की टीम पांच प्वॉइंट से आगे हो गई और स्कोर को 10-5 का कर दिया।

पहले हाफ में जयपुर की टीम ने धमाका करते हुए स्कोर 27-8 कर दिया। इससे टाइटंस की शिति कखराब हो गई। इसके बाद टाइटंस ने वापसी की। 32वें मिनट में संदीप धुल ने अपना हाई-5 लगा दिया। 35वें मिनट तक जयपुर की बढ़त केवल आठ अंकों की रह गई थी और स्कोर 35-27 का था। इसी बीच, हाई-फ्लायर पवन सहरावत के दम पर तेलुगू टाइटंस ने जयपुर को दूसरी बार ऑल आउट कर दिया। जयपुर के पास अब सिर्फ पांच प्वॉइंट की लीड रह गई थी। अंत तक जयपुर ने लीड बनाये रखी और मुकाबला 38-35 पर समाप्त हुआ।
पुनेरी पलटन ने अच्छी और दमदार शुरौत की, 15वें मिनट तक अपनी बढ़त को दोगुना कर चुकी थी और स्कोर 12-6 से उसके पक्ष में थी। अगले ही मिनट में पुणेरी पलटन ने गुजरात जायंट्स को ऑल आउट करके 10 प्वॉइंट की लीड बना ली और स्कोर को 17-7 तक पहुंचा दिया। असलम के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुणेरी की टीम ने इसके बाद पहले हाफ की समाप्ति तक 11 प्वॉइंट की लीड कायम कर ली और स्कोर को 20-9 का कर दिया।
दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद पुणेरी पलटन ने 25वें मिनट में गुजरात जायंट्स को एक बार फिर ऑल आउट कर दिया। अंतिम पांच मिनटों के खेल के दौरान गुजरात जायंट्स ने सुपर टैकल के साथ कुछ अंक जरूर अर्जित किए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अंत में पुणेरी पलटन ने बड़ी जीत दर्ज की, पलटन तालिका में अब नम्बर एक टीम है।












Click it and Unblock the Notifications