PKL 2022 : महानगरों की रोमांचक महाजंग में दिल्ली ने मुंबा को 6 अंकों से हराया
बेंगलुरु। वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के राइवलरी वीक के तीसरे मैच में सोमवार को दो महानगरों की जंग में दिल्ली ने बाजी मारी। दिल्ली की टीम ने शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में मुंबा को 36-30 से हराते हुए अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। दिल्ली की 15 मैचों में यह नौवीं जीत है जबकि मुंबा को 14 मैचों में चौथी हार मिली है। वह पांचवें स्थान पर कायम है। दिल्ली की जीत के नायक रहे विजय मलिक, जिन्होंने कुल 12 अंक जुटाए। नीरज नरवाल ने सब्सीट्यूट के तौर पर खेलते हुए 6 अंक लिए और आशू मलिक ने 8 अंक जुटाए। डिफेंस में मंजीत चिल्लर ने चार अंक लिए।

30 जनवरी से 6 फरवरी तक चलने वाले राइवलरी वीक के इस बड़े मुकाबले में मुम्बई के लिए कोई खिलाड़ी सुपर-10 या हाई-5 नहीं लगा सका। अभिषेक सिंह ने सबसे अधिक 8 अंक लिए। दोनों टीमें एक-एक बार ऑल आउट हुईं लेकिन असल अंतर दिल्ली के रेडरों ने पैदा किया। उन्होंने 18 के मुकाबले 25 अंक लिए। डिफेंस में हालांकि मुंबा (10) ने दिल्ली (8) से बेहतर प्रदर्शन किया। चार मिनट के बाद स्कोर 3-3 था। दिल्ली ने हालांकि दो लगातार अंकों के साथ दो अंक की लीड ले ली। आठवें मिनट में वी. अजीत कुमार मुम्बा के लिए पहली डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन मंजीत छिल्लर ने उनका शिकार कर स्कोर 6-3 कर दिया।
यह भी पढ़ें- PKL 2022: अजय कुमार का सीजन का दूसरा सुपर-10, गुजरात ने हरियाणा को हराया
दिल्ली के लिए आशू डू ओर डाई रेड पर गए और दो डिफेंडर साफ कर दिए। मुम्बा के लिए सुपर टैकल आन था। आशू गए लेकिन हरेंदर और फजल ने उनका शिकार कर स्कोर 5-8 कर दिया। फिर अभिषेक सिंह डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन मंजीत ने फिर बाजी मार ली। संदीप दो के डिफेंस में रेड पर गए। डिफेंडरों ने उन्हें लपक लिया। स्कोर 7-9 हो गया था। फिर दिल्ली ने हरेंदर को बाहर कर लीड दो की कर ली। पहले हाफ में तीन मिनट बचे थे और शिवम की बदौलत मुम्बा ने पहले तो 10-10 की लीड ली और फिर 11-10 से आगे हो गए।
दिल्ली ने हालांकि एक अंक लेकर बराबरी की लेकिन इस हाफ की अंतिम रेड से पहले उसने फिर लीड ली लेकिन दिल्ली ने विजय की सफल रेड की बदौलत स्कोर 12-12 कर दिया। दिल्ली हालांकि ऑल आउट की कगार पर थे। ब्रेक के बाद अजीत ने जोगिंदर नरवाल को आउट कर और फिर विजय को लपक मुम्बा ने दिल्ली को ऑल आउट कर 16-14 की लीड ले ली। हालांकि विजय ने दिल्ली को दो अंक दिलाए और फासला कम कर दिया। 10 मिनट बचे थे और स्कोर मुम्बा के पक्ष में 23-22 था। ब्रेक के बाद अभिषेक ने डू ओर डाई रेड पर मुम्बा को अंक दिलाया। हालांकि विजय ने अगली रेड पर उन्हें डैश कर स्कोर 24-24 कर दिया। सब्सीट्यूट नीरज नरवाल ने दो रेड में दो अंक लिए और बीते पांच मिनट में अपना छठा प्वाइंट लेकर दिल्ली ने लीड ले ली।
अगली रेड पर शिवम ने विजय का शिकार किया। पांच मिनट बचे थे और स्कोर 25-25 था। इसके बाद नीरज ने तीसरा अंक लेते हुए दिल्ली को एक अंक से आगे कर दिया। दिल्ली ने सोची-समझी रणनीति के तहत अजीत को लपका और लीड 2 की कर ली। मुम्बा के लिए सुपर टैकल आन था। शिवम की अगली रेड पर संदीप नरवाल ने गलती की। अब सुपर टैकल आन नहीं था लेकिन नीरज ने दो अंक लेकर दिल्ली को तीन अंक की लीड दिला दी। मुम्बा को बोनस मिला लेकिन सुपर टैकल की स्थिति में नीरज ने अभिषेक का शिकार कर लीड 3 का कर दिया। जशनदीप ने बोनस लिया लेकिन उनका शिकार हो गया। इस तरह दिल्ली ने मुम्बा को ऑल आउट कर पांच अंक की लीड ले ली। समय सिर्फ एक मिनट बचा था। आलइन के बाद विजय ने दो अंक लेते हुए अपना तीसरा सुपर-10 पूरा कर दिल्ली की जीत लगभग पक्की कर दी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications