Pro Kabaddi League: लंबे समय बाद दिग्गज की वापसी से पटना पाइरेट्स की जीत पक्की, जानिए पूरी टीम
Patna Pirates full Team List: पटना पाइरेट्स प्रो कबड्डी लीग की वह टीम है जिसे किसी का परिचय नहीं चाहिए। पटना सबसे सफल टीम है। इस बार फिर से धमाका करने के इरादे से पटना पाइरेट्स ने अपनी टीम में धाकड़ खिलाड़ी चुने हैं और नीलामी में भी काफी समझदारी का उपयोग किया।
नीलामी से पहले तगड़ी रणनीति बनाई गई। अनुभवी रेडर्स और डिफेंडर्स को रिलीज कर जगह बनाई गई और बाद में यहाँ अन्य खिलाड़ियों को लाने की कवायद शुरू हुई। इस सीजन नीलामी में पटना की तरफ से सबसे महंगा खिलाड़ी 70 लाख रुपये में खरीदा गया। यह प्लेयर कोई और नहीं बल्कि डिफेंडर शुभम शिंदे है।

ख़ास बात तो यह है कि पटना पाइरेट्स के लिए इस बार जैंग कुन ली भी वापस आ गए हैं। लम्बे समय बाद उनकी वापसी से टीम की लाइनअप में चार चाँद लगने वाली बात हो गई है। वह संदीप कुमार और एम सुधाकर के साथ मिलकर रेडिंग को सुदृढ़ बनाने वाले हैं।
पटना पाइरेट्स टीम
रेडर: जैंग कुन ली, देवांक, संदीप कुमार, मीतू शर्मा, कुनाल मेहता, परविन्दर, साहिल पाटिल, सुधाकर, दीपक, अयान।
डिफेंडर: टी युवराज, हामिद नादरे, शुभम शिंदे, प्रशांत राठी, दीपक सिंह, अमन सागर, बाबु एम, अबिनंद सुभाष, मनीष, नवदीप।
ऑलराउंडर: अंकित, गुरदीप
इस बार नीलामी में पटना पाइरेट्स ने शुभम शिंदे के ऊपर सबसे ज्यादा जोर लगाया और 70 लाख रुपये की बोली लगाते हुए उनको अपने साथ शामिल कर लिया। गुरदीप के लिए 59 लाख और राजेन्द्र सिंह के लिए 50 लाख रुपये की बोली लगाई गई। इस तरह पटना ने पर्स का सही तरीके से उपयोग किया।












Click it and Unblock the Notifications