Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: कबड्डी में आज किसका मैच है- यूपी योद्धा vs दबंग दिल्ली

प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन में आज, 30 दिसंबर को एक बार फिर डबल हेडर का दिन है, दिन का पहला मैच तेलुगु टाइटन्स बनाम यू मुम्बा (Telugu Titans vs U Mumba) के बीच शाम 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच यूपी योद्धा बनाम दबंग दिल्ली (UP Yoddha vs Dabang Delhi) के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मैच नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

तेलुगु टाइटंस बनाम यू मुंबा हेड-टू-हेड का रिकॉर्ड
तेलुगु टाइटंस बनाम यू मुंबा के बीच अब तक कुल 16 मैचों में आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान तेलुगु टाइटंस ने कुल 5 जीते हैं, जबकि हरियाणा स्टीलर्स 9 मौकों पर जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले बराबरी पर खत्म हुए हैं।

UP Yoddha vs Dabang Delhi

यूपी योद्धा बनाम दबंग दिल्ली हेड-टू-हेड का रिकॉर्ड
यूपी योद्धा बनाम दबंग दिल्ली के बीच अब तक कुल 9 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान यूपी योद्धाओं ने 6 मैच जीते हैं, जबकि दबंग दिल्ली 3 बार विजयी रही है।

प्रो कबड्डी लीग के मैच कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग में आज दोनों डबल हेडर मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर देख सकते हैं। मैच का लाइव स्ट्रीम भारत में डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।

तेलुगु टाइटंस बनाम यू मुंबा प्लेयर स्क्वाड
तेलुगु टाइटंस (TEL): पवन सहरावत, हामिद मिर्जाई नादेर, मिलाद जब्बारी, शंकर भीमराज गदाई, परवेश भैंसवाल, रजनीश, प्रफुल्ल जवारे, नितिन, विजय, ओंकार आर. मोरे, गौरव दहिया, मोहित, रॉबिन चौधरी, अजीत पांडुरंग पवार।

यू मुंबा (MUM): सुरिंदर सिंह, रिंकू, महेंद्र सिंह, गुमान सिंह, अमीरमोहम्मद जफरदानेश, हेइदराली एकरामी, जय भगवान, प्रणय विनय राणे, रूपेश, सचिन, गिरीश मारुति एर्नाक, शिवम, शिवांश ठाकुर, अलीरेज़ा मिर्जाईयन, रोहित यादव, विश्वनाथ वी, सौरव पार्थे, कुणाल।

ये भी पढ़ें- UAE vs AFG: शारजाह में रहमानुल्लाह गुरबाज ने बल्ले से बरपाया कहर, 14 गेंदों में ठोके 70 रन, दिलाई बड़ी जीत

यूपी योद्धा बनाम दबंग दिल्ली प्लेयर स्क्वाड
यूपी योद्धा (UP): प्रदीप नरवाल, नितेश कुमार, आशु सिंह, सुरेंदर गिल, अनिल कुमार, सुमित, महिपाल, विजय मलिक, हरेंद्र कुमार, गुलवीर सिंह, गुरदीप, सैमुअल वफ़ाला, हेल्विक वंजला, किरण लक्ष्मण मगर, नितिन पंवार।

दबंग दिल्ली केसी (DEL): नवीन कुमार, विजय, मंजीत, सुनील, आशु मलिक, मीतू, नितिन चंदेल, बालासाहेब शाहजी जाधव, आशीष नरवाल, सूरज पंवार, विशाल भारद्वाज, आकाश प्रशर, युवराज पांडे, विक्रांत, फेलिक्स ली, मोहित।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+