Pro Kabaddi League: कैसा था PKL सीजन 10 में पुणेरी पलटन का प्रदर्शन, कौन था बेस्ट खिलाड़ी
Puneri Paltan: उन पलों को कौन भूल सकता है जब पुणेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग के दसवें सीजन में फाइनल मैच जीतकर ख़िताब अपने नाम कर लिया था। हैदराबाद की वह रात पुणेरी पलटन के पीकेएल इतिहास की सुनहरी रात बन गई थी। फाइनल मुकाबले में पलटन ने हरियाणा स्टीलर्स को पराजित किया था।
पूरे सीजन में पुणेरी पलटन का दबदबा अलग स्तर का रहा था। हर टीम को पलटन के सामने आते ही परेशानी का सामना करना पड़ा था। रेडिंग, डिफेंस का बेहतरीन समन्वय पुणेरी पलटन की तरफ से देखने को मिला था, धांसू खेल के कारण पलटन चैम्पियन बन गई थी।

पलटन के लिए असलम इनामदार ने धांसू खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम का दबदबा कायम रखने में सफलता हासिल की। उनके अंदाज ने फैन्स के अलावा एक्सपर्ट्स का भी ध्यान आकर्षित किया और तारीफ भी जमकर देखने को मिली क्योंकि पूरे सीजन पुणेरी पलटन ने डोमिनेट किया।
सीजन 10 में रहा धमाकेदार दबदबा
सीजन 10 में पुणेरी पलटन महज दो ही मैचों में पराजित हुई थी। टीम ने कुल 24 मुकाबले खेले और 22 में अपना सिक्का जमाया। इस धाकड़ प्रदर्शन के बाद टीम के हौसले बुलंद हैं। पिछले सीजन की तरह इस बार भी पलटन अपने गेम से विपक्षी टीमों को धराशायी करने का प्रयास करेगी।
फाइनल मैच में हुई थी परेशानी
हालांकि पुणेरी पलटन के लिए हरियाणा स्टीलर्स के सामने फाइनल मुकाबला मुश्किल भरा रहा और जीत का अंतर भी मामूली था। रक्षा पंक्ति की सजगता के कारण पलटन ने मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में पुणेरी पलटन ने 28-25 से मुकाबला अपने नाम किया था।
सीजन 11 के लिए पुणेरी पलटन टीम
मोहम्मदरेज़ा शादलू, वाहिद रेज़ा, अहमद मुस्तफा इनामदार, ईश्वर, हरदीप, असलम इनामदार (कप्तान), मोहित गोयत, आकाश शिंदे, संकेत सावंत, अबिनेश नादराजन, आदित्य शिंदे, गौरव खत्री, बादल सिंह और पंकज मोहिते, वैभव कांबले, नितिन, तुषार और शिवाजी पुजारी।












Click it and Unblock the Notifications