PKL 2025: क्या पटना पाइरेट्स है चौथी ट्रॉफी जीतने की दावेदार? अब शुरू होगी असली परीक्षा!

PKL 2025, Patna Pirates: प्रो कबड्डी लीग (PKL) की तीन बार की चैंपियन टीम पटना पाइरेट्स सीजन 12 में नया इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। पिछली बार सीजन 11 के फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स से हारने के बाद टीम ने कोच नरेंद्र रेडू से अलग होकर पूर्व भारतीय कप्तान अनुप कुमार को मुख्य कोच नियुक्त किया है। अनुप के नेतृत्व में टीम का लक्ष्य चौथा खिताब जीतना है।

पटना की टीम में कई मैच विनर (PKL 2025, Patna Pirates)

टीम ने इस सीजन में अपने डिफेंसिव कोर को बरकरार रखा है। बाएं कॉर्नर के स्टार खिलाड़ी अंकित जगलान (79 टैकल प्वॉइंट्स, कीमत 1.573 करोड़) के साथ हामिद मिर्ज़ाई नादेर, थियागराजन युवराज और नवदीप टीम में मौजूद हैं। राइट कवर दीपक सिंह (64 टैकल प्वॉइंट्स) को 86 लाख में फिर से खरीदा गया है। इसके अलावा सोंबीर गुलिया, अमीन गोरबानी और अन्य डिफेंडर्स को भी जोड़ा गया है।

Patna Pirates 1

रेडर देवांक दलाल के जाने से टीम को बड़ा झटका

हालांकि, टीम को एक बड़ा झटका स्टार रेडर देवांक दलाल के जाने से लगा है। उन्होंने पिछले सीजन में 301 रेड प्वॉइंट्स हासिल कर 'बेस्ट रेडर' का खिताब जीता था। इसके साथ ही पूर्व कप्तान शुभम शिंदे (56 टैकल प्वॉइंट्स) का जाना भी टीम की मजबूती पर असर डाल सकता है। अब रेडिंग यूनिट की जिम्मेदारी युवा अयन लोचाब के कंधों पर होगी, जिन्होंने पिछले सीजन में 184 रेड प्वॉइंट्स बनाए थे।

करीब 5 करोड़ में खरीदे 8 खिलाड़ी

उनका साथ देंगे अनुभवी मनिंदर सिंह, जिन्होंने 15 मैचों में 100 रेड प्वॉइंट्स जुटाए। इन दोनों से उम्मीद है कि वे देवांक की कमी को पूरा करने की कोशिश करेंगे। टीम ने कुल आठ खिलाड़ियों को जोड़ने में 4.966 करोड़ खर्च किए हैं। डिफेंस लाइनअप बेहद मजबूत दिख रहा है, लेकिन ऑलराउंडर्स की कमी साफ नजर आती है, जो लंबे टूर्नामेंट में चुनौती बन सकती है।

चौथी बार खिताब जीतने पर होगी नजर

कोच अनुप कुमार का पिछला कोचिंग अनुभव पुणेरी पल्टन के साथ खास सफल नहीं रहा, लेकिन उनके नेतृत्व और खेल की समझ से पटना पाइरेट्स एक नए युग की शुरुआत कर सकती है। अगर रेडिंग यूनिट लय में आ गई और डिफेंस ने अपना जलवा दिखाया, तो यह टीम सीजन 12 में इतिहास रचकर चौथा PKL खिताब अपने नाम कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+