IOC ने रूसी ओलंपिक समिति के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
International Olympic Committee suspends Russian Olympic Committee: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने रूसी ओलंपिक समिति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। IOC ने रूसी ओलंपिक समिति को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
वहीं, दूसरी तरफ IOC के खेल निदेशक किट मैककोनेल ने कहा कि लॉस एंजिल्स समिति ने पांच खेलों का प्रस्ताव रखा है। जो लॉस एंजिल्स ओलंपिक का हिस्सा हो सकते हैं। जिनमें क्रिकेट भी शामिल है। कार्यकारी बोर्ड (ईबी) कल की बैठक में इस मामले को उठाएगा।

आईओसी के प्रवक्ता मार्क एडम्स ने कहा कि रूसी ओलंपिक समिति द्वारा 5 अक्टूबर 2023 को लिया गया एकतरफा निर्णय, इसके सदस्यों के रूप में, क्षेत्रीय खेल संगठनों को शामिल करना है जो यूक्रेन की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) के अधिकार के तहत हैं।
डोनेट्स्क, खेरसॉन, लुहान्स्क और ज़ापोरिज़िया ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन है क्योंकि यह यूक्रेन के एनओसी की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करता है, जैसा कि ओलंपिक चार्टर के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा मान्यता प्राप्त है। उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए, आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने आज निर्णय लिया कि रूसी ओलंपिक समिति को अगली सूचना तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है..." (12.10)
International Olympic Committee suspends Russian Olympic Committee with immediate effect pic.twitter.com/bCFbWoHDsN
— ANI (@ANI) October 12, 2023












Click it and Unblock the Notifications