Asia Cup 2022: ओपनिंग मैच में भारतीय महिला टीम का जबरदस्त आगाज, मलेशिया को 9-0 से रौंदा

Asia cup
Photo Credit: Hockey India

नई दिल्ली। टोक्यो में आयोजित किये गये ओलंपिक 2020 के खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने नये सीजन का आगाज जीत के साथ कर दिया है। हॉकी की भारतीय महिला टीम इस समय ओमान के मस्कट में खेले जा रहे एशिया कप 2022 का हिस्सा बनने के लिये पहुंची हैं, जहां पर उसने अपना पहला मैच सुल्तान कबूस हॉकी स्टेडियम में मलेशिया के खिलाफ खेला। भारतीय महिला टीम ने अपने कैंपेन की ड्रीम शुरुआत करते हुए मलेशिया को 9-0 से हराया है और एकतरफा जीत के साथ एक बार फिर से चैम्पियन बनने की दावेदारी पेश की है। भारत के लिये वंदना कटारिया (8', 34'), दीप ग्रेस इक्का (10'), नवनीत कौर (15', 27'), लालरेमसियामी (38'), मोनिका (40') और शर्मिला (46', 59') ने गोलों की बारिश की और टीम को बड़े स्कोर के साथ जीत दिलाई।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर उतरी है, जिसके पहले क्वार्टर में सविता ने अटैक की शुरुआत करते हुए तेज शुरुआत की। टीम के लिये पहला गोल भारत की नेगा गोयल की मदद और फॉरवर्ड वंदना कटारिया की मेहनत से 8वें मिनट में ही आ गया, जिसके 2 मिनट बाद दीप ग्रेस इक्का ने तेज शॉट लगाकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इस दौरान जहां भारतीय टीम का फॉरवर्ड तेजी से गोल लगा रहा था तो वहीं पर डिफेंस कोई गलती नहीं कर रहा था।

और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में क्यों नहीं उतरे इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी, क्या BCCI से डर गया है ECB

इस बीच लालरेमसियामी ने भारतीय गोल की तरफ बढ़ रही गेंद को रोककर शर्मिला को पास किया जिन्होंने गेंद पर कब्जा कर सर्किल से बाहर का रास्ता लेते हुए मलेशियाई सर्किल में खड़ी फारवर्ड नवनीत को गेंद पहुंचा दी। नवनीत ने शर्मिला की इस मदद को खराब नहीं होने दिया और मलेशियाई डिफेंडर को भेदते हुए जबरदस्त गोल दाग दिया। नवनीत ने इसके बाद भारतीय टीम के लिये चौथा गोल भी किया और 27वें मिनट में भारत की बढ़त को 4-0 कर दिया। इसके बाद वो भारत के अटैकिंग यूनिट में जबरदस्त खेलती नजर आयी।

10 मिनट के हाफ टाइम के बाद भारत ने लगातार गोलों की बारिश करना जारी रखा और एक के बाद एक गोल दागते चले गये। वंदना कटारिया ने 34वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को 5-0 कर जीत को लगभग सुनिश्चित कर दिया तो वहीं पर लालरेसियामी ने 38वें मिनट में बढ़त को 6-0 कर दिया। अनुभवनी मोनिका ने अपनी टाइमिंग के चलते 40वें मिनट में 7वां गोल किया, जिसकी वजह से मैच के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

और पढ़ें: IPL 2022: साउथ अफ्रीका-श्रीलंका नहीं भारत में ही खेला जायेगा 15वां सीजन, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

भारत ने इस पूरे मैच के दौरान गेंद पर कब्जा बनाये रखा और टीम की लैंकी स्ट्राइकर शर्मिला ने 46वें और 59वें मिनट में दो गेल दागकर टीम की जीत को 9-0 की अजेय बढ़त पर पहुंचा दिया। गौरतलब है कि भारतीय टीम को पूल ए में अब अपना दूसरा मैच जापान के खिलाफ रविवार 23 जनवरी को खेलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+