IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में क्यों नहीं उतरे इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी, क्या BCCI से डर गया है ECB

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स के लिये अच्छी खबर आ चुकी है, जिसके तहत बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों की नीलामी के लिये रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत कुल 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाते नजर आयेंगे। इस लिस्ट में 270 कैप्ड (अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके), 903 अनकैप्ड (डेब्यू का इंतजार कर रहे) और 41 एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। खिलाड़ियों ने 20 लाख, 50 लाख, एक करोड़ और दो करोड़ के बेस प्राइस के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 49 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा ब्रैकेट वाले बेस प्राइस (2 करोड़) में अपना नाम दर्ज किया है।
और पढ़ें: IPL 2022: साउथ अफ्रीका-श्रीलंका नहीं भारत में ही खेला जायेगा 15वां सीजन, BCCI ने लिया बड़ा फैसला
जहां मेगा ऑक्शन के लिये इस साल ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स की संख्या बढ़ी है तो वहीं पर साउथ अफ्रीकी दल से भी कई प्लेयर्स ने अपने खेलने की इच्छा जताई है, हालांकि इस लिस्ट में जो सबसे हैरान करने वाली बात रही वो थी इंग्लिश प्लेयर्स की हिस्सेदारी में गिरावट। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इंग्लैंड क्रिकेट के लिये खेलने वाले प्लयेर्स के आईपीएल का हिस्सा न बनने के पीछे की वजह क्या है।
और पढ़ें: खत्म हुई IPL में क्रिस गेल की बादशाहत, 15वें सीजन में नाम नहीं देने पर जानें क्या बोले दिग्गज

टेस्ट टीम का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ियों ने नहीं दिया नाम
उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2022 के लिये इंग्लैंड के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स, सैम कर्रन और क्रिस वोक्स ने अपना नाम नहीं देकर हैरान किया तो वहीं पर जो रूट जैसे खिलाड़ियों ने आईपीएल का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया है। वहीं आईपीएल 2022 के लिये जिन इंग्लिश खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है उसमें से ज्यादातर प्लेयर्स सिर्फ सीमित ओवर्स प्रारूप क्रिकेट खेलते हैं जबकि टेस्ट क्रिकेट टीम में अहम रोल निभाने वाले खिलाड़ियों ने आईपीएल का हिस्सा बनने से इंकार किया है। ऐसे में क्या यह फैसला इंग्लिश खिलाड़ियों का है या फिर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से प्लेयर्स पर दबाव बनाया जा रहा है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बात करें तो टेस्ट प्रारूप में पिछला एक साल उसके लिये बेहद खराब रहा है। भारत के खिलाफ 3-1 से सीरीज हारने के बाद उसे अपने घर पर न्यूजीलैंड के हाथों 1-0 से सीरीज में हार मिली तो वहींं पर भारतीय टीम ने अभी भी 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम एशेज में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो वहां भी उसे 4-0 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं पर बड़ी मुश्किल से इंग्लिश गेंदबाजों की मदद से एक मैच ड्रॉ रहा और इंग्लैंड की टीम क्लीन स्वीप होने से बच गई।

टेस्ट क्रिकेट सुधारने के लिये IPL से दूरी बना रहे हैं इंग्लिश प्लेयर्स
गौरतलब है कि इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों के शर्मनाक प्रदर्शन को देखते हुए कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आईपीएल को दोष दिया और कहा कि प्लेयर्स देश से पहले फ्रैंचाइजी लीग आधारित टूर्नामेंट को तरजीह दे रहे हैं, जिसकी वजह से टेस्ट क्रिकेट में उनकी टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। इसी पर जोर देते हुए खुद बेन स्टोक्स ने भी आईपीएल 2022 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिये अहम रोल निभाने वाले सैम कर्रन जिन्हें सीएसके रिटेन करना चाहती थी लेकिन अज्ञात कारणों के चलते रिलीज करना पड़ा वो भी नीलामी के लिये रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके। हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सैम कर्रन को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया था, तो वहीं पर क्रिस वोक्स भी टेस्ट प्रारूप में अहम गेंदबाज की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में ईसीबी की तरफ से इन खिलाड़ियों पर आईपीएल में हिस्सा न बनने पर जोर देना यही दर्शाता है कि उसे बीसीसीआई के बढ़ते वर्चस्व का डर सता रहा है।

इन खिलाड़ियों ने दिया है ऑक्शन में नाम
आपको बता दें कि 12-13 फरवरी को बेंगलुरू में आयोजित की जाने वाली दो दिवसीय मेगा नीलामी में इंग्लैंड के टॉम कर्रन, मार्क वुड, इयोन मोर्गन, सैम बिलिंग्स, शाकिब महमूद, क्रिस जॉर्डन, क्रेग ओवर्टन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, जेम्स विंस, डेविड विली, इयोन मोर्गन, डेविड मलान, डॉन लॉरेंस, लिविंग लियामस्टोन, टिमल मिल्स और ऑली पोप ने अपना नाम दिया है। जहां पर सैम बिलिंग्स, शाकिब महमूद, क्रिस जॉर्डन, क्रेग ओवर्टन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, जेम्स विंस, डेविड विली और मार्क वुड ने अपना रजिस्ट्रेशन 2 करोड़ की बेस प्राइस में कराया है तो वहीं पर जॉनी बेयरस्टो, एलेक्स हेल्स, इयोन मोर्गन और डेविड मलान ने डेढ़ करोड़ में अपना पंजीकरण कराया है। डॉन लॉरेंस, लिविंग लियामस्टोन, टिमल मिल्स और ओली पोप ने एक करोड़ के बेस प्राइस में अपना नाम आईपीएल 2022 के लिये दिया है।












Click it and Unblock the Notifications