जर्मनी ने भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए होगा मुकाबला
Paris Olympics 2024 India vs Germany Hockey Match Highlights: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में जर्मनी से हार गई है। जर्मनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम 3-2 से हराकर पेरिस ओलंपिक के फाइनल में जगह बना ली है। लंबे समय तक भारत और जर्मनी के खिलाड़ी दो-दो अंक के साथ लड़ाई करते रहे। इससे पहले भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हराकर ही ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
भारत की हुई थी दमदार शुरुआत
भारत ने पहले क्वार्टर में सात पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए जिसमें से एक को गोल में बदलने में सफलता हासिल की। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को भुनाने में कोई गलती नहीं की और भारत को बढ़त दिलाई। पेरिस ओलंपिक में हरमनप्रीत का आठवां गोल था। लेकिन जर्मनी ने दमदार वापसी करते हुए गोल कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया।

जर्मनी की जबरदस्त वापसी
जर्मनी ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में बाजी पलट दी। पहले क्वार्टर में 1-0 से पिछड़ने के बाद जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर में दो गोल किए। पहले उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर से बराबरी की और फिर पेनल्टी स्ट्रोक से बढ़त हासिल की। भारत ने शुरुआत में मैच में बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन जर्मनी के लगातार गोलों ने गति बदल दी है। अब भारतीय टीम दूसरे हाफ में अपनी बढ़त फिर से हासिल करने की कोशिश करेगी।
दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने अपने मौकों का भरपूर फ़ायदा उठाया। उनका पहला गोल एक बेहतरीन पेनल्टी कॉर्नर से आया। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे गोल में बदलकर उन्होंने स्कोर 2-1 कर दिया। पहले हाफ के खत्म होने तक जर्मनी ने भारत की शुरुआती बढ़त को सफलतापूर्वक खत्म कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications