लुईस रुबियल्स के किसिंग विवाद के बाद का घट्नाक्रम, जानें कब क्या हुआ

Timeline after Luis Rubiales kiss controversy: स्पेन की महिला टीम ने सिडनी में फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। हर तरफ ख़ुशी का माहौल था लेकिन इसमें एक विवाद भी सामने आया। स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष लुईस रुबियल्स ने टीम की मिडफिल्डर जेनी हरसोमो को किस कर दिया।

इसके बाद विवाद बढ़ गया। स्पेन सरकार के मंत्रियों ने भी मामले में मोर्चा खोल दिया और रुबियल्स के कृत्य की जमकर आलोचना की। फीफा ने एक्शन लेते हुए उनको हर तरह की गतिविधियों से सस्पेंड कर दिया गया है। यहां सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि घटनाक्रम में क्या-क्या हुआ।

Rubiales

20 अगस्त 2023

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान स्पेन फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष लुईस रुबियल्स ने जेनी को लिप किस किया। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में स्पेन को 1-0 से जीत दिलाने में जेनी का बड़ा योगदान रहा था।

23 अगस्त 2023

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सैंचेज ने रुबियल्स की आलोचना की। उनके बर्ताव की कड़ी निंदा हुई। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि रुबियल्स की तरफ से माफ़ी मांगी गई है लेकिन यह काफी नहीं है। रुबियल्स को आगे के लिए कदम उठाने चाहिए।

25 अगस्त 2023

शुक्रवार को अफवाहें फैली थीं कि रुबियल्स अपने पड़ से इस्तीफ़ा दे रहे हैं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और पड़ पर बने रहे। रुबियल्स ने कहा कि जो झूठ फैलाया जा रहा है, इसे प्रदर्शित भी किया जाना चाहिए।

26 अगस्त 2023

फीफा ने फुटबॉल से जुड़ी हुई गतिविधियों से रुबियल्स को सस्पेंड कर दिया। स्पेन में अपने ऑफिस से इस्तीफ़ा देने से रुबियल्स ने मना कर दिया था और एक दिन बाद ही फीफा ने यह बड़ा फैसला लेते हुए उनको सस्पेंड करने का फैसला सुना दिया।

28 अगस्त 2023

स्पेन की शीर्ष अपराधिक अदालत ने कहा कि जेनी को किस करने के मामले में रुबियल्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न अपराध होने के एंगल से जांच शुरू कर दी है। रुबियल्स की मां ने बाद में इस जांच के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+