4 मैच पहले ही रियल मैड्रिड ने जीता 35वां ला लिगा खिताब, सबसे ज्यादा ट्रॉफीज के मामले में बार्सिलोना को पछाड़ा

नई दिल्ली। कार्लो एनकेलोट्टी की रियल मैड्रिड ने शनिवार देर रात को स्पेनिश फुटबॉल ट्रॉफी ला लिगा क्लब का 35वां खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही एनकेलोट्टी पहले ऐसे मैनेजर बन गये हैं जिन्होंने यूरोप की टॉप 5 लीग को जीतने का कारनामा किया है, जिसमें स्पने, इंग्लैंड, जर्मनी, इटली और फ्रांस शामिल है। सेविला और कैडिज के बीच खेले गये मैच के ड्रॉ होने के बाद रियल मैड्रिड ने एस्पान्योल की टीम को 4-0 से मात देकर ला लिगा का खिताब अपने नाम कर लिया।

Real Madrid
Photo Credit: Twitter

इस जीत के साथ ही रियल मैड्रिड की टीम ने क्लब फुटबॉल के खिताब को सबसे ज्यादा बार जीतने के रिकॉर्ड को बढ़ा लिया है और बार्सिलोना से जीत के अंतर को बढ़ा दिया है। रियल मैड्रिड अब तक 94 खिताब जीत चुका है जबकि बार्सिलोना के नाम 92 खिताब हैं, वहीं पर रियल मैड्रिड की टीम ने सबसे ज्यादा बार ला लिगा ट्रॉफी को जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

और पढ़ें: MI vs RR: जन्मदिन पर रोहित शर्मा को मिला जीत का गिफ्ट, आखिरकार टूट गया मुंबई की हार का सिलसिला

अब रियल मैड्रिड की टीम बुधवार को सैंटियागो के बर्नाबेउ स्टेडियम में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ चैम्पियन्स लीग के सेमीफाइनल के दूसरे चरण का मैच खेलने उतरेगी। पहले चरण के बाद रियल मैड्रिड की टीम 3-4 से पीछे चल रही है। एस्पोन्येल से जीत के साथ ही रियल मैड्रिड की टीम ने दूसरे नंबर पर काबिज सेविला पर 17 अंक की बढ़त हासिल कर ली है, जबकि अपनी चिर प्रतिद्वंंदी बार्सिलोना से 18 अंक आगे हो गया है।

लीग में अभी भी 4 दौर के मैच खेले जाने हैं जिसे देखते हुए कोई और टीम रियल मैड्रिड की बराबरी नहीं कर सकता। मैड्रिड के लिये बेनजेमा ने सबसे ज्यादा गोल (26) करने का कारनामा किया है और सबसे ज्यादा गोल में अपना योगदान (11) भी दिया है।

और पढ़ें: पुजारा ने काउंटी चैम्पियनशिप में दोहराया 28 साल पुराना कारनामा, अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी की

गौरतलब है कि 62 वर्षीय एनकेलोट्टी को फुटबॉल जगत का सबसे बड़ा जादूगर माना जा रहा है, जिनके दिशानिर्देश में रियल मैड्रिड लगातार नये कीर्तिमान रच रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+