King's Cup: एक गलती पड़ी भारत को भारी, सेमीफाइनल में ईराक से मिली हार
King's Cup 2023: किंग्स कप के सेमीफाइनल मैच में भारतीय फुटबॉल टीम को निराश होना पड़ा है। भारतीय टीम को ईराक ने 5-4 के स्कोर से हरा दिया। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक चला गया था। वहां भारतीय टीम की तरफ से एक गलती हुई और इसका खामियाजा हार के रूप में भुगतना पड़ा।
मैच शुरू होने के 15 मिनट तक दोनों ही टीमों की तरफ से कोई गोल देखने को नहीं मिला। मुकाबला बरबरी पर चल रहा था। इसके बाद सोलहवें मिनट में भारत की तरफ से गोल हुआ और टीम इंडिया ने लीड भी हासिल कर ली। सहल और नाओरेम महेश ने धाकड़ काम किया।

सहल और महेश ने बॉक्स में दौड़कर कीपर के पास से गेंद को बॉक्स में डाल दिया। नाओरेम ने मदद की और महेश ने इसे गोल में बदल दिया और स्कोर 1-0 हो गया। भारत ने इस गोल के साथ बेहतरीन शुरुआत की लेकिन बाद में ईराक ने भी काम कर दिया।
भारतीय टीम का गोल होने के बाद ईराक ने भी लगातार हमले किये और सफलता भी हासिल कर ली। ईराक के लिए 28वें मिनट में अल हमादी ने गोल दागते हुए स्कोर बराबर कर दिया। इस तरह भारतीय टीम ने बढ़त के बाद ईराक को मौका दे दिया। हाफ टाइम तो दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।
दूसरे हाफ में आते ही भारत ने छह मिनट के बाद ही एक गोल दाग दिया। आकाश ने बॉल गोल पोस्ट में डाल दी। हालांकि शॉट इतना तगड़ा नहीं था लेकिन गोलकीपर की गलती से भारत को लीड मिल गई। 80वें मिनट में ईराक की तरफ से अमन ने गोल कर दिया और स्कोर 2-2 हो गया।
90 मिनट तक स्कोर बराबर रहा और बाद में 5 मिनट का समय बढ़ा दिया गया। यहाँ भी नतीजा नहीं निकला और मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। पहले शॉट में भारतीय टीम चूक गई और ईराक ने फायदा उठा लिया। ईराक ने कोई चूक नहीं करते हुए मैच 5-4 से अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications