ISL 2022 : 'करो या मरो' मुकाबले में ड्रा खेल गई ओडिशा और चेन्नइयन टीम

गोवा: चेन्नइयन एफसी और ओडिशा एफसी के बीच बुधवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेला गया "करो या मरो" का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस अनचाहे ड्रा से दोनों टीमों की हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें हल्की पड़ गई हैं।

ISL 2022

वैसे, इस ड्रा से ना तो कोच किनो गार्सिया और उनकी ओडिशा खुश होगी और ना ही सहायक कोच सबिर पाशा और उनकी टीम चेन्नइयन संतुष्ट होगी। क्योंकि चेन्नइयन की जीत से दूरी पांच मैचों की हो गई है। आज के परिणाम से अंक तालिका में दोनों ही टीमों की स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ा है। ओड़िसा 17 मैचों में छह जीत और चार ड्रा से 22 अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर है। चेन्नइयन 17 मैचों में 20 अंकों के साथ आठवें पायदान पर है।

यह भी पढ़ें- श्रेयय अय्यर को KKR की कप्तानी साैंपने पर मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने दिया बयान

मैच का पहला गोल दूसरे ही मिनट में आया, जब विंगर रहीम अली ने चेन्नइयन को 1-0 की शुरुआती बढ़त पर ला दिया। डी-बॉक्स के बाहर मिली फ्री-किक पर नेरिस वाल्सकेस का शॉट ओडिशा की डिफेंसिव वॉल से ब्लॉक हो गया लेकिन डिफेंडरों के बीच से नारायण दास किसी तरह गेंद छह गज एरिया के अंदर रहीम तक पहुंचने में कामयाब रहे और रहीम ने राइट फुटर से गेंद को हल्के से चिप करके गोलजाल में उलझा दिया जबकि गोलकीपर अर्शदीप के पास शॉट को रोकने का कोई अवसर नहीं था। यह अवसर चेन्नइयन को उस समय मिला, जब ओडिशा के मिडफील्डर थोइबा सिंह ने डी-बॉक्स के बाहर चेन्नइयन के खतरनाक ढंग से रहीम के खिलाफ हाई स्टड चैलेंज से फाउल कर दिया, जिस पर रैफरी प्रतीक मंडल ने थोइबा को येलो कार्ड दिखा दिया और चेन्नयन के पक्ष में फ्री-किक दे दी।

18वें मिनट में स्पैनिश अटैकिंग मिडफील्डर हावी हर्नांडिज ने गोल करके ओड़िसा एफसी को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। विपक्षी हाफ में इस्साक से गेंद लेने के बाद हर्नांडिज ने ब्राजीली फॉरवर्ड जोनाथस क्रिस्टियान के साथ वन-टू पास खेलते हुए बेहतरीन तालमेल बनाया। जोनाथस के पास पर उन्होंने डी-बॉक्स के ठीक बाहर से लेफ्ट फुटर शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के बायीं तरफ ऊपर गोलजाल में उलझा दिया जबकि चेन्नयन के गोलकीपर देबजीत मजूमदार अपने दाहिनी तरफ डाइव लगाने के बावजूद गेंद तक नहीं पहुंच सके। 51वें मिनट में ब्राजीली स्ट्राइकर जोनाथस ने चेन्नइयन की खराब डिफेंडिंग के कारण मिले एक अवसर को भुनाकर गोलकर दिया और ओडिशा एफसी 2-1 से आगे हो गई। हावक के शॉट को गोलकीपर देबजीत ने ब्लॉक जरूर किया लेकिन रोडस ने जोनाथस के लिए इस मौके बनाया और ब्राजीली स्ट्राइकर ने गेंद पोस्ट के अंदर डाल दिया।

69वें मिनट में नेरिस वाल्सकेस के हैडर ने चेन्नइयन को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। रहीम अली ने बाएं फ्लैंक पर बॉक्स के अंदर से अपना पहला क्रॉस ब्लॉक होने जाने के बाद दूसरे प्रयास में गेंद को नेरीजस की तरफ चिप किया, जिसे छह गज के बॉक्स में खाली खड़े लिथुआनिअन स्ट्राइकर ने हैडर से गोलजाल तक पहुंचा दिया जबकि गोलकीपर अर्शदीप अपने दाहिने डाइव लगाकर रोकने का विफल प्रयास ही कर सके। आज के परिणाम के बाद इस सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों में चेन्नइयन का दबदबा रहा। क्योंकि पिछली बार पहले चरण में जब ये दोनों टीमों आपस में भिड़ी थीं, तो चेन्नइयन ने ओडिशा को 2-1 से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+