ISL 2022: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच सकती है जमशेदपुर एफसी, सामने होगी चेन्नइयन की चुनौती
नई दिल्ली। जमशेदपुर एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के शीर्ष चार पर बने रहने के लिए रविवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में चेन्नइयन एफसी का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करेगी। वहीं, दो बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नइयन लीग मुकाबला जीतकर जमशेदपुर को झटका देने की कोशिश करेगी। जमशेदपुर 15 मैचों से 28 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है और लीग लीडर हैदराबाद एफसी और दूसरे स्थान पर मौजूद एटीके मोहन बगान से केवल एक पीछे हैं। दोनों शीर्ष टीमों को शनिवार को अपने-अपने मैच खेलने है। हैदराबाद ने एक मैच ज्यादा खेला है जबकि बगान और जमशेदपुर ने बराबर मैच खेले हैं।

कोच ओवेन कोयल की टीम ने अपने पिछले दो मैच जीते हैं और चेन्नइयन के खिलाफ जीत से अपनी हैट्रिक पूरी करने की कोशिश करेगी। वहीं, चेन्नइयन पिछले पांच मैचों में जीत से दूर रही है। इस कारण चेन्नइयन अपने अतंरिम कोच साबिर पाशा की देखरेख में पहली बार उतरी थी और उसने पिछले मैच में ओड़िसा एफसी को 2-2 की बराबरी पर रोका था लेकिन पूर्व चैम्पियनों की सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म हो गई।
और पढ़ें: PKL 2022: पल्टन और जयपुर की लड़ाई में बुल्स को हुआ फायदा, प्लेऑफ में पहुंची बेंगलुरु
सहायक कोच पाशा ने मैच से पूर्व कहा, "लड़कों ने पिछले मुकाबले में चरित्र दिखाया। पांच गोल खाने के बाद और फिर पिछले मैच में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करना हमेशा मुश्किल होता है। उन्हें इसी लय को आगे बढ़ाना होगा। यह एक कठिन मैच होगा लेकिन लड़के कड़ी टक्कर देंगे।"
कल सामने आने वाली विपक्षी टीम के बारे में पूछे जाने पर पाशा ने कहा, "जमशेदपुर आक्रमण और रक्षण दोनों में बहुत अच्छी टीम है। हमें उनके खिलाफ अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है। उनके पास कुछ खतरनाक खिलाड़ी हैं जो हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं।"
उधर, जमशेदपुर हीरो आईएसएल के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने के कगार पर है। रेड माइनर्स अपने पिछले छह मैचों में से पांच जीतकर अच्छी स्थिति में हैं और वे चेन्नइयन के खिलाफ जीत के साथ अपना दबदबा कायम करना चाहेंगे। ग्रेग स्टीवर्ट ने पिछले दो मैचों में दो-दो गोल करके अपने स्कोरिंग बूट फिर से हासिल कर लिए हैं। क्लब के साथ शुरुआती तीन मैचों में तीन गोल करने के बाद डैनियल चीमा चुक्वु ने पिछले मैच में एक असिस्ट प्रदान किया था। ये दोनों ही अच्छी फॉर्म दिखा रहे है। रित्विक दास भी कोयले की देखरेख में फल-फूल रहे हैं और पीटर हार्टली और एली साबिया के साथ डिफेंस में अच्छा कर रहे हैं। इन कारणों से टीम इस सीजन में दावेदार नजर आ रही है। पिछली बार सीजन के पहले चरण में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो चेन्नइयन 1-0 से जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications