Preview: मुम्बई सिटी एफसी का अंतिम लीग मैच, घरेलू दर्शकों के सामने उठाएगी ISL लीग विनर्स शील्ड

ISL 2022-23

मुम्बई, 18 फरवरी: हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 में मुम्बई सिटी एफसी लीग चरण का अपना आखिरी मैच रविवार को अपने घरेलू मैदान मुम्बई फुटबॉल एरिना में ईस्ट बंगाल एफसी के खिलाफ खेलेगी। आइलैंडर्स को इस मैच के बाद अपने घरेलू समर्थकों के सामने हीरो आईएसएल 2022-23 लीग विनर्स शील्ड के साथ प्रदान की जाएगी, जो कि उन्हें इतिहास में दूसरी बार मिल रही है। दो हफ्ते पहले एफसी गोवा के खिलाफ जीत के साथ पहला स्थान पक्का करने के साथ ही आइलैंडर्स ने इस सीजन में कई रिकॉर्ड तोड़े। अपना लीग अभियान समाप्त करने के बाद आइलैंडर्स 14 दिन बाद सेमीफाइनल के पहले चरण के लिए इसी मैच स्थल पर लौटेंगे।

मुम्बई सिटी एफसी का लीग चरण में अपराजित रहने का सिलसिला उस समय समाप्त हो गया, जब उसको बुधवार को बेंगलुरू में खेले अपने पिछले मैच में पहली हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरू एफसी ने 2-1 से जीत हासिल करके मुम्बई को उसकी पहली हार दी।

ग्रेग स्टीवर्ट को वार्म-अप के दौरान लगी टखने की चोट के कारण लीग लीडर्स को पिछले मैच से ठीक पहले बदलाव करना पड़ा। अल्बर्टो नोगुएरा ने उनकी जगह ली। स्टीवर्ट को चोट के कारण इस मैच में विश्राम दिया जा सकता है। इसका मतलब है कि आइलैंडर्स प्लेऑफ से पहले अपनी बेंच परख सकते हैं।

मुख्य कोच डेस बकिंघम ने कहा, "मैं वास्तव में इस मुकाबले के लिए उत्साहित हूं। यह हमारे लिए सीजन को मजबूती से खत्म करने का मौका है। एक क्लब के तौर पर हमने क्या हासिल किया है, यह देखने के लिए हमें पिछले दस महीनों में एक नजर डालनी होगी।"

ईस्ट बंगाल एफसी प्लेऑफ की दौड़ में नहीं है, लेकिन फिर से अपना नौवां स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी, जिसे उससे जमशेदपुर एफसी ने आज छीन लिया है। दोनों के अंक बराबर हैं। लेकिन गोल अंतर में टॉर्च बियरर्स पिछड़ रहे हैं। पिछले सप्ताहांत, ईस्ट बंगाल एफसी को चेन्नइयन एफसी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

टॉर्च बियरर्स ने अपने पिछले तीन हीरो आईएसएल मैचों में चार गोल किए हैं, लेकिन पिछले मुकाबले में वे स्कोर नहीं कर पाए थे। ब्राजीली स्ट्राइकर क्लिटन सिल्वा लीग के अब तक के शीर्ष गोल स्कोरर हैं, जिन्होंने 18 मैचों में 12 गोल किए हैं।

टॉर्च बियरर्स के हेड कोच स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन ने कहा, "उन्होंने एक हफ्ते पहले लीग शील्ड जीती थी और मुझे पूरा यकीन है कि वे बेंगलुरू एफसी के खिलाफ हारना नहीं चाहते थे। मैं उनसे दमदार खेल दिखाने और पेशेवर होने की उम्मीद करता हूं, जो कि टीम और उनके कोच का ट्रेडमार्क है।"

दोनों पक्ष हीरो आईएसएल में पांच बार मिल चुके हैं। मुम्बई सिटी एफसी ने चार मौकों पर जीत हासिल की है और एक मैच ड्रा पर समाप्त हुआ है।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Nitin Menon वो अंपायर जिसके फैसलों पर पहले भी मच चुका है काफी विवाद | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+