ISL 2021-22: ओग्बेचे की हैट्रिक से टॉप पर पहुंचा हैदराबाद एफसी, ईस्ट बंगाल को एतरफा रौंदा

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। नाईजीरियाई स्टार स्ट्राइकर बार्थोलोमेव ओग्बेचे की हैट्रिक के दमपर हैदराबाद एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 की अंक तालिका के शीर्ष पर फिर से पहुंच गई है। निजाम्स ने सोमवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबले में एससी ईस्ट बंगाल को 4-0 से रौंद डाला। मैच में तीन गोल दागने के लिए ओग्बेचे को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। कोच मैनुएल मैनोलो मार्क्यूएज की टीम गोल औसत के आधार पर तालिका के शीर्ष पर आ गई है। केरला ब्लास्टर्स एफसी (11 मैच) के भी निजाम्स के बराबर 20 अंक हैं। हैदराबाद 12 मैचों में पांचवीं जीत और पांच ड्रा से 20 अंक जुटा चुकी है।

वहीं, ईस्ट बंगाल अपनी छठी हार से फिर से तालिका के सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई है। रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड के 13 मैचों में एक जीत व छह ड्रा से नौ अंक हैं। मैच का पहला गोल 21वें मिनट में आया, जब गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे बार्थोलोमेव ओग्बेचे के हैडर से हैदराबाद एफसी 1-0 से आगे हो गई। दाहिने फ्लैंक से कॉर्नर किक पर सौविक चक्रवर्ती की सटीक किक पर गेंद ओग्बेचे के पास पहुंची। नाईजीरियाई स्टार स्ट्राइकर ने हैडर से गेंद को गोलपोस्ट की दिशा दिखाई और ईस्ट बंगाल के गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य की छाती से लगकर गेंद गोलजाल में जा उलझी। इस तरह अरिंदम की गलती इस गोल के रूप में सामने आई। 2002 फीफा वर्ल्ड कप में नाईजीरियाई का प्रतिनिधित्व कर चुके ओग्बेचे का यह इस सीजन में दसवां गोल है।

और पढ़ें: PKL 2022: बंगाल वॉरियर्स ने एकतरफा अंदाज में जयपुर को रौंदा, टॉप-3 में बनाई जगह

44वें मिनट में ओग्बेचे ने मैच का अपना दूसरा और सीजन का 11वां गोल करके हैदराबाद की बढ़त को 2-0 कर दिया। हाफलाइन पर ईस्ट बंगाल के डिफेंडर आदिल खान गेंद को सही ढंग से गेंद क्लीयर नहीं कर सके और गेंद लॉब होकर नजदीक मौजूद फॉरवर्ड जेविएर सिवेरिओ के पास पहुंची, जिसे उन्होंने हैडर करके थ्रू-पास देकर ओग्बेचे की तरफ गेंद बढ़ाई। आदिल खान को छकाते हुए ओग्बेचे गेंद लेकर तेजी से बॉक्स में घुस गए और फिर नाईजीरियाई स्टार ने वन-टू-वन की स्थिति में ईस्ट बंगाल के गोलकीपर अरिंदम को छकाते हुए गेंद को लेफ्ट फुट से आराम से गोलपोस्ट के अंदर डाल दिया।

तीन मिनट के स्टोपेज टाइम में 47वें मिनट में अनिकेत जाधव ने हैदराबाद के पक्ष में स्कोर 3-0 कर दिया। बाएं फ्लैंक पर हितेश शर्मा से थ्रू-पास लेने के बाद विंगर अनिकेत ने तेजी से गेंद लेकर बॉक्स की तरफ घुसे और अपने साथ लगे डिफेंडर को छकाने के बाद सेकेंड पोस्ट की तरफ शॉट लगाया, जिस पर गोलकीपर अरिंदम फिर से चकमा खा गए। वह बायीं तरफ डाइव लगाने के बावजूद गेंद को गोलजाल में उलझने से नहीं कर रोक सके।

और पढ़ें: IND vs SA: 3 कारण जिसके चलते वनडे सीरीज में भारत हुआ क्लीन स्वीप, कहां हो रही है टीम से गलती

74वें मिनट में ओग्बेचे ने मैच में अपनी हैट्रिक पूरी करके हैदराबाद को 4-0 से आगे कर दिया। यह उनका सीजन में 12वां गोल था। ओग्बेचे ने बॉक्स के अंदर सिवेरिओ को पास दिया, जिस पर युवा स्ट्राइकर का शॉट ईस्ट बंगाल के डिफेंडरों ने ब्लॉक कर दिया। इस रिबाउंड पर गेंद ओग्बेचे की तरफ गई और उन्होंने आगे बढ़कर ताकतवर राइट फुटर शॉट लगाकर गोलकर दिया और गोलकीपर अरिंदम के पास गेंद को देखते रहने के अलावा कोई अवसर नहीं था।

इस सीजन में यह हैदराबाद की ईस्ट बंगाल पर पहली जीत है। क्योंकि पिछली बार जब ये दोनों टीमें लीग के पहले चरण में एक-दूसरे से भिड़ी थीं, तो मैच 1-1 से ड्रा रहा था।

Points Table - ISL 2021-22 (Updated as of January 24)
Pos Club M W D L GD Points
1 Hyderabad FC 12 5 5 2 14 20
2 Kerala Blasters FC 11 5 5 1 8 20
3 Jamshedpur FC 11 5 4 2 6 19
4 Chennaiyin FC 12 5 3 4 -2 18
5 Mumbai City FC 11 5 2 4 2 17
6 Odisha FC 12 5 2 5 -4 17
7 ATK Mohun Bagan 10 4 4 2 2 16
8 Bengaluru FC 12 3 5 4 1 14
9 FC Goa 13 3 5 5 -5 14
10 NorthEast United FC 13 2 3 8 -10 9
11 SC East Bengal 13 1 6 6 -12 9

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+