ओडिशा एफसी का एटीके मोहन बागान के खिलाफ मुकाबला, टॉप-6 के लिए तेज हो चला है संघर्ष

हीरो इंडियन सुपर लीग के मौजूदा सीजन में ओडिशा एफसी 100 प्रतिशत जीत के अपने घरेलू रिकॉर्ड के साथ एटीके मोहन बागान का सामना करने उतर रही है।

Odhisa fc vs ATK Mohun Bagan

भुवनेश्वर, 14 दिसंबर: हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का वर्तमान में जारी सीजन 2022-23 इस सप्ताह मध्य बिंदु पर पहुंच गया है और ओडिशा एफसी शत-प्रतिशत जीत के अपने घरेलू रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी, जब जगरनॉट्स गुरुवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हीरो आईएसएल 2022-23 के मैचवीक 11 मुकाबले में एटीके मोहन बागान का सामना करेंगे।

अपने घरेलू रिकॉर्ड का सफलतापूर्वक बचाव करने के लिए जगरनॉट्स को मैरिनर्स को हराना होगा और यह ऐसी उपलब्धि होगी, जो उन्होंने अभी तक हीरो आईएसएल में हासिल नहीं की है।

ओडिशा एफसी लगातार तीन मुकाबले जीत कर पिछले कुछ हफ्तों में अच्छी लय में थे। लेकिन पिछले सप्ताहांत में यह सिलसिला थम गया क्योंकि जगरनॉट्स एफसी गोवा से 0-3 से हार गए।

इस सीजन में क्लब के शीर्ष स्कोरर नंदकुमार सेकर को एफसी गोवा के खिलाफ मैच के दूसरे हाफ में रेड कार्ड दिखाया गया था। इस विंगर ने इस सीजन में हर मैच में शुरुआत की है और अब तक चार गोल किए हैं। सेकर की अनुपलब्धता जगरनॉट्स की मुश्किलें बढ़ाएगी। इसाक वानलालरुताफेला उनकी जगह ले सकते थे, लेकिन इसाक खुद चोटिल होकर बाहर हो गए है।

जगरनॉट्स के हेड कोच जोसेप गोम्बाउ ने कहा, "हमारे पास अलग-अलग विकल्प हैं जिनका हम लेफ्ट विंग पोजिशन में उपयोग कर सकते हैं। हम इस बारे में गहराई से सोच रहे हैं कि नंदा की जगह कौन लेगा, लेकिन यह कुछ ऐसा है जो लोगों को मैच से पहले ही पता चल जाएगा।" उन्होंने कहा, "पिछले हफ्ते हमने गोवा में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन 10 खिलाड़ियों पर सिमटने के बाद नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा। मैं खिलाड़ियों के रवैये से संतुष्ट हूं। हम उसकी मानसिकता को बरकरार रखते हुए कल मैच में उतरेंगे और घरेलू मैदान पर अंक हासिल करने की कोशिश करेंगे।"

एटीके मोहन बागान हीरो आईएसएल 2020-21 सीजन के बाद पहली बार अपनी लगातार चौथी जीत के लक्ष्य के साथ उतरेंगे। तीन मैच जीतने के दौरान मैरिनर्स ने तीन क्लीन शीट रखकर दिखाया है कि वे रक्षात्मक रूप से कितने चतुर हैं। उनकी तीनों जीत 1-0 के अंतर से हुई।

दिमित्री पेट्राटोस ने आठ मैचों में मैरिनर्स के नौ गोलों में योगदान किया है। यह ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर चार गोल करके एटीके मोहन बागान के लिए शीर्ष स्कोरर है और अब तक पांच गोल में सहायता प्रदान करके क्लब की असिस्ट सूची के शीर्ष पर है। आशिक कुरुनियन ने घायल मनवीर सिंह की जगह ली थी और तब से टीम को मनवीर की कमी महसूस नहीं हुई।

मैरिनर्स के मुख्य कोच जुआन ने कहा, "मैच (ओडिशा एफसी के खिलाफ) आसान नहीं होगा। वे हैदराबाद और मुम्बई सिटी की तरह सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं। उन्होंने कई अच्छे प्रदर्शन के साथ इस सीजन में अच्छी शुरुआत की है।" उन्होंने कहा, "हम घर से बाहर खेलते हैं, और यह हमेशा मुश्किल होता है, जब हम अवे मैच खेलते हैं। यह एक कठिन मैच होगा, लेकिन हमारे पास एक योजना है। यह सप्ताह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

दोनों टीमें हीरो आईएसएल में चार मौकों पर मिली हैं। मैरिनर्स ने दो मैच जीते हैं, और अन्य दो ड्रॉ में समाप्त हुए हैं। जगरनॉट्स लीग में एटीके मोहन बागान को अभी तक हरा नहीं पाए हैं। पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच दोनों मुकाबले ड्रा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+