Lionel Messi आखिर कैसे बन गए करोड़ों दिलों की धड़कन! एक बार फिर रचा इतिहास, अरबों की संपत्ति के हैं मालिक
Lionel Messi Net Worth: लियोनेल मेसी एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। बुधवार रात यानी 9 जुलाई 2025 को अमेरिका के फॉक्सबोरो में खेले गए एमएलएस (MLS) मुकाबले में इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन को 2-1 से हराया। इस मैच में मेसी ने दो गोल दागे और वह MLS इतिहास में लगातार चार मैचों में दो या उससे ज्यादा गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
फिर चला मेसी का जादू (Lionel Messi Net Worth)
इंटर मियामी ने इस जीत के साथ लगातार चौथी जीत दर्ज की और अब टीम पिछले पांच मुकाबलों से अजेय है। मैच के 27वें मिनट में डिफेंडर टेनर बीसन की हेडर गलती का मेसी ने फायदा उठाया और शानदार हाफ-वॉली के जरिए पहला गोल किया। इसके बाद 38वें मिनट में सर्जियो बस्केट्स की मिडफील्ड से मिल पास को मेसी ने शानदार फर्स्ट टच शॉट में बदलते हुए दूसरा गोल किया। यह शॉट पेनाल्टी बॉक्स के किनारे से लगाया गया था जो सीधे पोस्ट के अंदर चला गया।

15 मैचों में 14 गोल
इस सीजन में मेसी के नाम अब तक 15 मैचों में 14 गोल और 7 असिस्ट हो चुके हैं। वह गोल लिस्ट में नैशविल के सैम सुर्रिज (16 गोल) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि न्यू इंग्लैंड की ओर से कार्लेस गिल ने 79वें मिनट में एक गोल किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मेसी की अगुआई में मियामी की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और उनके खेल का जादू लगातार फैंस का दिल जीत रहा है।
लगातार अपने दमदार प्रदर्शन से लियोनेल मेसी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह सोशल मीडिया पर सिर्फ अपनी एक पोस्ट से ही करोड़ों की कमाई करते हैं। मेसी की लोकप्रियता किसी एक देश तक सीमित नहीं है। अर्जेंटीना से शुरू हुआ यह सफर आज यूरोप, एशिया, अमेरिका और अफ्रीका तक फैल चुका है। 2022 फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया।
एक पोस्ट से करते हैं करोड़ों की कमाई
मेसी के इंस्टाग्राम पर 60 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी इंस्टाग्राम पर एक ब्रांडेड पोस्ट के लिए करीब 25-30 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। दूसरी तरफ मेसी की जर्सी की मांग इतनी ज्यादा है कि उनकी इंटर मियामी की जर्सी लॉन्च होते ही रिकॉर्ड टाइम में आउट ऑफ स्टॉक हो गई थी। Adidas, Pepsi, Budweiser, Gatorade जैसे ब्रांड्स के साथ उनके करोड़ों डॉलर के डील हैं।
कितनी है मेसी की कुल स्पंत्ति
साल 2025 में मेसी की कुल संपत्ति करीब 850 मिलियन से 1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। उनके क्लब इंटर मियामी से उन्हें हर साल लगभग 50-60 मिलियन डॉलर मिलते हैं। एडिडास के साथ उनकी लाइफटाइम डील हर साल लगभग $20-25 मिलियन की कमाई देती है। Pepsi, Budweiser, Mastercard, Hard Rock, और कई अन्य ब्रांड्स से जुड़े हुए मेसी की सालाना ब्रांड कमाई 60 से 100 मिलियन डॉलर के बीच है।












Click it and Unblock the Notifications