ISL 2021-22: हैदराबाद ने तोड़ा चेन्नइयन का टॉप 4 में पहुंचने का सपना

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग के 8वें सीजन का 59वां मैच हैदराबाद एफसी और चेन्नइयन एफसी की टीम के बीच गुरुवार को फातोर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर खेला गया, जहां पर चेन्नइयन की टीम अंकतालिका के टॉप 4 में पहुंचने का सपना लेकर उतरी थी, हालांकि हैदराबाद एफसी की टीम ने चेन्नइयन के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर इस सपने को पूरा होने से रोक दिया। इस मैच के शुरुआती दौर में हैदराबाद एफसी की टीम काफी पिछड़ी हुई नजर आ रही थी लेकिन दूसरे हाफ में अपने शानदार फ्री-फ्लो फुटबॉल का प्रदर्शन करते हुए चेन्नइयन एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। इस परिणाम के बाद हैदराबाद एफसी की टीम अंक तालिका में चौथे से तीसरे स्थान पर आ गई है।

इस पूरे मैच के दौरान हैदराबाद के हमलों के सामने दीवार बनकर रहे चेन्नइयन के गोलकीपर देबजीत मजूमदार को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। स्पेनिश कोच मैनोलो मार्कुएज के निजाम्स 11 मैचों में चार जीत और पांच ड्रा से 17 अंक बटोर चुके हैं। वहीं, आज के ड्रा से चेन्नइयन को भी एक अंक मिला है और वो छठे स्थान बरकरार है। कोच बोजिदार बांदोविक की टीम के 11 मैचों में चार जीत व तीन ड्रा से 15 अंक हैं। मैच में हैदराबाद की ओर से फ्री फ्लो फुटबाल खेल गई।

और पढ़ें: PKL 2022: तमिल थलाइवाज को हराकर जीत की राह पर लौटी बंगाल वॉरियर्स

इस दौरान लगातार हमले करके चेन्नइयन को दबाव में रखकर अपना प्रभाव बनाए रखा। हालांकि दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, लेकिन मध्यांतर से पहले हुए दो गोल के कारण स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। इस दौरान निजाम्स 74वें मिनट में भाग्यशाली रहे, जब निंथोइंगन्बा का शॉट गोलकीपर कट्टीमणि के हाथ से लगते हुए क्रॉसबार से टकरा गया। इस तरह मैच ड्रा रहा जबकि दोनों की अपनी पहली मुलाकात में चेन्नइयन ने हैदराबाद को 1-0 से हराया था।

पहले हाफ में काफी हद तक हैदराबाद का दबदबा रहा। चेन्नयन ने शुरुआत में मजबूत मिडफील्ड की मदद से हैदराबाद के बॉक्स पर हाई प्रेसिंग करके निजाम्स पर दबाव बनाने की कोशिश की और साजिद के गोल से पूर्व चैम्पियन बढ़त पर आ गए थे। लेकिन इसके बाद हैदराबाद ने दोनों विंग्स का इस्तेमाल करते हुए तेज गति से बार-बार हमले बोले और कई मौकों पर गोल करने के करीब भी आए। रैफरी राहुल कुमार गुप्ता की हाफ टाइम की सिटी बजने से ठीक पहले जेवियर सिवेरिओ के गोल से निजाम्स बराबरी पर आ गए।

और पढ़ें: India Open में खत्म हुआ सायना नेहवाल का सफर, क्वार्टरफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी। मैच का पहला गोल 13वें मिनट में आया, डिफेंडर मोहम्मद साजिद धोत के हैडर से चेन्नइयन एफसी 1-0 से आगे हो गई। फ्री-किक पर कप्तान अनिरुद्ध थापा ने फ्लोटेड किक लगाकर सेकेंड पोस्ट पर गेंद को हैदराबाद की डिफेंसिव लाइन के पीछे भेजा, जहां साजिद ने ताकतवर हैडर लगाकर गेंद को नेटस में भेज दिया और गोलकीपर लक्ष्मीकांत कट्टिमणि जब तक प्रतिक्रिया करते, तब तक गेंद पोस्ट के अंदर पहुंच चुकी थी।

पहले हाफ का चार मिनट का स्टॉपेज टाइम खत्म होने से ठीक पहले जेवियर सिवेरिओ ने हैडर से बेहतरीन गोल करके हैदराबाद को 1-1 की बराबरी दिला दी। दाहिने फ्लैंक से आशीष राय ने बॉक्स के अंदर सटीक क्रॉस डाला और स्पेनिश फॉरवर्ड ने हैडर से गेंद को गोलपोस्ट के अंदर डाल दिया और चेन्नइयन के गोलकीपर देबजीत मजूमदार केवल खड़े-खड़े देखते रह गए।

Points Table - ISL 2021-22 (Updated as of January 13)
Pos Club M W D L GD Points
1 Kerala Blasters FC 11 5 5 1 8 20
2 Jamshedpur FC 11 5 4 2 6 19
3 Hyderabad FC 11 4 5 2 10 17
4 Mumbai City FC 11 5 2 4 2 17
5 ATK Mohun Bagan 9 4 3 2 2 15
6 Chennaiyin FC 11 4 3 4 -3 15
7 Bengaluru FC 11 3 4 4 1 13
8 Odisha FC 10 4 1 5 -6 13
9 FC Goa 10 3 3 4 -4 12
10 NorthEast United FC 10 2 2 6 -7 8
11 SC East Bengal 11 0 6 5 -9 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+