जापान की टीम ने जीता दिल, जर्मनी को हराने के बाद ड्रेसिंग रूम किया साफ
जापान के लोगों को उनके अनुशासन और काम के लिए जाना जाता है। वे जहां भी जाते हैं, दिल जीत लेते हैं। फीफा वर्ल्ड कप के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। जर्मनी के खिलाफ मैच समाप्त होने के बाद जापान की टीम ने ड्रेसिंग रूम को साफ़ कर पूरी तरह से चमका दिया। साफ़-सुथरे ड्रेसिंग रूम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खुद फीफा ने भी ट्विटर पर इसे शेयर किया।

जापान के फैन्स ने भी दिल जीता
टीम की तरह ही जापान के फैन्स ने दिल जीतने वाला काम किया। उन्होंने स्टेडियम के कचरे को साफ़ कर दिया। जापान की जीत के बाद जश्न मनाने के बजाय फैन्स स्टेडियम में सफाई करने के लिए रुक गए। स्टेडियम खाली होने के दौरान जापान के फैन्स पानी की बोतलें, कचरा, खाली रैपर आदि उठाकर बैग में डाल रहे थे। यहां तक कि उन्होंने नीचे पड़े जर्मनी के झण्डे भी उठाए। उनके इस कार्य की तारीफ हर कोई कर रहा है।
जापान की टीम ने किया उलटफेर
जापान की टीम ने जर्मनी के खिलाफ हुए मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया। जर्मनी को उन्होंने 2-1 से पराजित करते हुए एक बड़ा उलटफेर किया। हर किसी को यही लग रहा था कि चार बार की चैम्पियन जर्मनी इस मैच को आसानी से जीतेगी लेकिन इसका उल्टा देखने को मिला। जर्मनी की टीम पूरी तरह से पीछे नज़र आई। ऐसा लग रहा था कि उनके पास गोल करने वाला कोई खिलाड़ी नहीं है। जापान ने हर क्षेत्र में जर्मनी से बेहतर करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications