Fifa World Cup 2022: पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया को महारत हासिल
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भी जापान की टीम को बाहर होना पड़ा है क्योंकि क्रोएशिया ने बेहतरीन पेनल्टी शूट आउट के जरिए अंतिम 8 में जगह बना ली है।

आखिरकार क्रोएशिया ने जापान को हरा दिया। विश्वकप फुटबॉल 2022 का पहला मैच जो एक्स्ट्रा टाइम में खेला गया। जब 30 मिनट के अतिरिक्त समय में भी स्कोर 1-1 से बराबर रहा तब नतीजे के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहरा लिया गया। इस प्रतियोगिता का यह पहला पेनल्टी शूटआउट था जिसमें क्रोएशिया ने 3-1 से बाजी मारी ली। जापान की सारी मेहनत पर पानी फिर गया। मिनामिनो और मिटोमा पहले दो पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाये जब कि क्रोएशिया की तरफ से वलासिच और ब्रोजोविच ने पहले दोनों पेनल्टी पर गोल कर दिया। पहले चार पेनल्टी में जापान केवल एक गोल (असानो) कर पाया जब कि क्रोएशिया ने चार में से तीन पेनल्टी को गोल में तब्दील कर दिया। क्रोएशिया के लिए तीसरा गोल पेसालिच ने किया। 2018 के विश्वकप में भी क्रोएशिया ने प्री क्वार्टर फाइनल का मैच पेनल्टी शूटआउट में जीता था। तब उसने डेनमार्क को 3-2 से हराया था। इतना ही उसने क्वार्टर फाइनल में भी रूस को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनायी थी। यानी क्रोएशिया को पेनल्टी शूटआउट में महारत हासिल है।

बढ़त लेने के बाद हारा जापान
जापान बढ़त लेने के बाद भी हार गया। उसने 43 वें मिनट में गोल किया था। इसके 12 मिनट बाद क्रोएशिया ने बराबरी का गोल कर दिया। लोवरेन न दाएं छोर से बॉक्स में ऊंचा पास दिया जिस पर पेरिसिच ने हेडर से गोल कर दिया। 62वें मिनट मे क्रोशिया ने बदलाव के रूप में बुदिमिर को उतारा। वह अपने स्ट्राइकर की लंबाई का फायदा उठाना चाहता था। 75वें मिनट में जापान के सकाई ने कमाडा को रिप्लेस किया। 87वें मिनट में जापान ने पिछले मैच के हीरो डोआन के वापस बुला कर मिनामिनो को मैदान पर उतारा। क्रोएशिया के कोवाकिच को खेल के अंतिम क्षणों में पीला कार्ड दिखाया गया। 90वें मिनट के बाद खेल धीमा हो गया। तीन मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया। लेकिन नतीजा बराबर ही रहा।

जापान की गति, क्रोएशिया का रक्षण
ब्लू समुराई (समुराई- मध्यकाल में जापानी सेनापति को समुराई कहा जाता था। ब्लू- जापानी टीम की जर्सी) ने शुरू में यूरोपीय देश क्रोएशिया को अपनी गति और आक्रमण से बिल्कुल असहाय कर दिया। खेल का 43वां मिनट। यानी हाफ टाइम से थोड़ा पहले जापान ने दाएं छोर से इंडो ने एक क्रॉस पास दिया जिस पर योशिदा ने पैर से दिशा दी और गेंद डाइजेन मेडा को मिली जिन्होंने एक जोरदार शॉट लगा कर गोल मार दिया। क्रोएशिया के अपने डिफेंस पर भरोसा था जब कि जापान को अपनी गति पर। जापान के करिश्माई खिलाड़ी रित्शु डोआन आज स्थानापन्ना की बजाय खेल के शुरू में ही उतरे थे। शुरू में उन्हें क्रोएसिया के हाफबैक ब्रोजोविच, कोवासिच और लूका मौड्रिक ने बांधे रखा। पहले बीस मिनट तक क्रोएशिया का गेंद पर 62 फीसदी नियंत्रण था। हालां कि बॉल पजेशन में जापाने पीछे था लेकिन उसके मूव ज्यादा खतरनाक थे।

2006 में दोनों के बीच मैच ड्रॉ रहा था
जापान और क्रोएशिया इसके पहले तीन बार भिड़े थे जिसमें दोनों एक-एक मैच जीते थे। 2006 के विश्व कप में इनके बीच 0-0 से मैच ड्रॉ रहा था। जापान का बेंच स्ट्रेंथ बहुत मजबूत है। ग्रुप मुकाबले में जापान ने चार गोल किये जिसमें से तीन स्थानापन्न खिलाड़ियों ने किये। रित्शु डोआन स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में दो गोल कर चुके थे। जापान ने जर्मनी और स्पेन के हरा कर विश्व कप इतिहास की एक नयी कहानी लिखी थी। दूसरी तरफ क्रोएशिया इस विश्व कप में एक भी ग्रुप मैच नहीं हारा था। वह एक जीत और दो ड्रॉ के साथ प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। अब जापान को हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है।
(Photos- FIFA World Cup Twitter)
इस विश्वकप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा क्रोएशिया
2018 के विश्वकप में क्रोएशिया फाइनल तक पहुंचा था। क्रोएशिया पहले युगोस्लाविया का हिस्सा था। 1991 में वह स्वतंत्र देश बना। 1994 में वह फीफा का सदस्य नहीं बना था इसलिए उस साल विश्वकप के क्वालिफाइंग मैचों में शामिल नहीं हो सका। 1998 के विश्वकप में वह पहली बार शामिल हुआ और आते ही कमाल कर दिया। क्रोएशिया ने सेमीफाइनल में पहुंच कर दुनिया की दिग्गज टीमों को चौंका दिया था। लेकिन अचानक इसके खेल में गिरावट आ गयी। लगातार तीन विश्वकप में इसकी ग्रुप स्टेज में से ही विदाई हो गयी थी। 2018 में यह बदली हुई टीम के रूप में सामने आयी। इसने अर्जेंटीना, डेनमार्क, इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को हरा कर फाइनल में जगह बनायी थी। जहां फ्रांस ने इसे 4-2 से हरा दिया था। जब कि जापान इसके पहले 2002 में भी अंतिम 16 में पहुंचा था। विश्वकप में जापान का अब तक का यही सर्वोच्च प्रदर्शन रहा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications