FIFA Women's World Cup 2023: रिकॉर्ड दर्शकों के सामने न्यूजीलैंड ने नॉर्वे को हराकर रचा इतिहास

FIFA Women's World Cup 2023: फीफा महिला वर्ल्ड कप के पहले मैच में टूर्नामेंट के सह-मेजबान न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में रिकॉर्ड भीड़ के साथ गुरुवार को नोर्वे को मात देकर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड ने पहली बार वर्ल्ड कप में नोर्वे को हराया है। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सह-मेजबान की भूमिका में हैं।

प्रतियोगिता की शुरुआत खौफ के साए में हुई थी, जब नॉर्वे के टीम होटल के पास हुई एक गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस घटना में गोलीबारी करने वाला शख्स भी मृतकों में शामिल है। (Image- FIFA World Cup Twitter)

FIFA Womens World Cup 2023

इसी बीच, न्यूजीलैंड ने ओपनिंग सेरेमनी में पारंपरिक माओरी संस्कृति को सेलिब्रेट किया, जिसमें मशहूर हाका वॉर डांस शामिल था, और ईडन पार्क में हुए इस मुकाबले में हैना विल्किंसन ने एक धांसू टीम गोल से नॉर्वे को 1-0 से हराकर शानदार आगाज किया।

इस मैच में दोनों में कोई भी टीम पहले हॉफ में गोल नहीं कर सकी। इस जीत के साथ ही कीवी महिला टीम ने 1991 के वर्ल्ड कप में नार्वे से मिली हार का बदला ले लिया है। नोर्वे दमदार टीम है और वे 1995 के वर्ल्ड कप के विजेता भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- पहले शतक, फिर दमदार अर्धशतक, रोहित ने धोनी के बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर हासिल की शानदार उपलब्धि

मैच के दौरान न्यूजीलैंड पीएम क्रिस हिपकिंस समेत 42,137 दर्शकों ने मैच देखने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ये न्यूजीलैंड में फुटबॉल मैच देखने के लिए रिकॉर्ड है। हालांकि शूटिंग की घटना के बाद न्यूजीलैंड के इस सबसे बड़े शहर में अधिकारियों को सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के लिए अतिरिक्त संख्या में पुलिस को तैनात करना पड़ा।

महिला फुटबॉल विश्व कप का एक प्रेरित करने वाला इतिहास रहा है। यह 1991 में शुरू हुआ था जिसमें केवल 12 टीमें थीं, और चीन इसका मेजबान था। संयुक्त राज्य ने पहला कप जीता था। सालों के साथ, यह प्रतियोगिता लोकप्रियता और भागीदारी में बढ़ती गई है। इस साल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+