रोनाल्डो, मेसी ने यादगार बनी दी अमिताभ बच्चन की शाम, नेमार और एमबापे से भी हुई मुलाकात- VIDEO
अमिताभ बच्चन ने फुटबॉल की दुनिया के कुछ सबसे बड़े खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाया। इस दौरान मेसी और रोनाल्डो के बीच दिलचस्प मुकाबला भी देखा गया जिसमें मेसी की टीम विजेता रही।

गुरुवार को बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की शाम यादगार रही जब वे फुटबॉल की दुनिया के दो सबसे बड़े सितारों से रियाद में मिले। अमिताभ ने रियाद में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में PSG और सऊदी ऑल-स्टार XI मैच में हिस्सा लिया। मेसी पीएसजी से खेलते हैं और रोनाल्डो ने हाल ही में सऊदी अरब के क्लब को ज्वॉइन किया है। (Photo- Amitabh Bachchan Twitter)
अमिताभ ने शुक्रवार सुबह अपनी खास शाम के बारे में ट्वीट किया। अमिताभ ने लिखा, "'रियाद में एक शाम' क्या शाम है .. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी, एमबापे, नेमार सभी एक साथ खेल रहे हैं .. और आपको खेल का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया है.. पीएसजी बनाम रियाद सीजन... अविश्वसनीय !!!"
इस ट्वीट के साथ दिग्गज कलाकार ने एक वीडियो भी शेयर की जहां अमिताभ बच्चन को मैच अधिकारियों के साथ स्टेडियम में जाते हुए और प्रत्येक खिलाड़ी से मिलते हुए दिखाया गया है। उन्होंने मेसी, रोनाल्डो, किलियन एम्बाप्पे और नेमार से हाथ मिलाया। फुटबॉल सितारों के बगल में खड़े बच्चे भी अभिनेता को मैदान पर देखकर खुश थे।
वीडियो से अभिनेता के प्रशंसक चकित रह गए। एक ने लिखा, "बॉलीवुड का लीजेंड फुटबॉल की दुनिया के लीजेंड से मिल रहा है। हम सभी को आप पर गर्व है अमित जी। आपकी शालीनता और आपकी गरिमा से बहुत कुछ सीख सकते हैं। "
अरब देशों में फुटबॉल के कई घटनाक्रम हो रहे हैं। हाल ही में कतर में फीफा वर्ल्ड कप सम्पन्न हुआ था और यहां पर फाइनल में मेसी और एमबापे का मुकाबला देख पूरी दुनिया चकित रह गई। लियोनल और उनकी टीम अंत में विजेता बनकर उभरे थे। फिर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सऊदी के बड़े क्लब अल नास्र ने मोटी रकम देकर खरीद लिया।
और अब लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी ऑल-स्टार XI और पेरिस सेंट-जर्मन के बीच मुकाबला खेला जहां पीएसजी को 5-4 से जीत मिली और दोनों सुपर स्टारों ने एक-एक गोल भी किया। गुरुवार का खेल 2020 के बाद से दो फुटबॉल दिग्गजों के बीच पहला मैच था और उनके करियर में 37वीं बार था। लेकिन अब हो सकता है ये दिग्गज आखिरी बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हों। रोनाल्डो और मेस्सी ने अब एक-दूसरे का सामना करते हुए 23 गोल किए हैं, हालांकि मेसी ने इस दौरान 17 जीत दर्ज की और रोनाल्डो के हिस्से में 11 ही आई हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications